Tuesday, May 18, 2010

2010-05-19_Braj News

महकेगा गोवर्धन पर्वत, कूकेगा कोकिलावन


मथुरा (DJ May 19, 2010) । आगरा-मथुरा के पर्यटन को एक ही सर्किट से जोड़ने की तैयारियां शुरू हो गई है। इस पर अमल हुआ तो गोवर्धन पर्वत फिर से हरा-भरा होकर महक उठेगा और कोकिलावन भी कूकेगा। वन विभाग ने इसके लिए शासन को 13.91 करोड़ रुपये की योजना भेजी है।

वन संरक्षक आगरा विभात्स रंजन ने सोमवार को विभागीय गेस्ट हाउस में 'जागरण' के साथ बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। श्री रंजन ने बताया कि आगरा-मथुरा के पर्यटन को एक ही सर्किट से जोड़ने के लिए विभाग ने 13.91 करोड़ रुपये की योजना बनाकर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मथुरा में कोकिलावन, गोवर्धन और आगरा में सूर सरोवर, खंदारी में जॉगर्स पार्क, नैचर वॉक और वटरफ्लाई पार्क विकसित किए जाएंगे।

कोकिलावन में शनिदेव का मंदिर होने से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पर्यटक भी अब यहां पहुंचने लगे हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मंदिर के पास के तालाब को पूरी तरह से विकासित किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग की भी हालत सुधारी जाएगी। पर्यटकों के ठहरने के लिए एक विश्राम गृह का निर्माण कराने के साथ ही पेयजल और शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोकिलावन में बंदरों को लोग जगह-जगह खाने-पीने की सामग्री डाल रहे हैं। इससे उनमें काटने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। बंदरों के इस आतंक को रोकने के लिए ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि सभी बंदरों को एक ही स्थान पर खाने-पीने की सामग्री डाली जाए। उन्होंने बताया कि इस पूरे स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।

श्री रंजन ने बताया कि गोवर्धन पर्वत पर हरियाली करने की भी योजना तैयार की गई है। पुराने पौधों को कांट-छांट कर सुंदर बनाया जाएगा और नये नये पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर पर दूध-पानी बहुत चढ़ाया जाता है। जिस स्थान पर यह एकत्र होकर सड़ रहा है। उस स्थान पर दुर्गध बहुत आ रही है। विभाग ने ऐसी योजना तैयार की है कि इस बेस्ट दूध-पानी को गिर्राज जी पर्वत के ऊपर ले जाया जाएगा


कुष्ठ रोगियों के बच्चों को मिलेगा सहाय


मथुरा (DJ May 19, 2010)। कुष्ठ रोग को छूत का रोग मानते हुए आम जनमानस इस रोग से पीड़ित लोगों से दूर रहने के साथ ही उन्हें हेय दृष्टि से भी देखता है। ऐसे में मानवता की सेवा का संकल्प लेकर कार्य करने वाली सामाजिक संस्था 'सृजन' ने कुष्ठ रोगियों के बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा व पुर्नवास देने को सेवा धाम प्रकल्प की आधार शिला रख निर्माण कार्य शुरु करा दिया है।

विगत दिनों सृजन संस्था के तत्वावधान में गोवर्धन-छाता रोड स्थित गांव पाडल के समीप विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन कराकर कार्ष्णि गुरूशरणानंद के कर कमलों से सेवा धाम प्रकल्प की आधार शिला रखवाई। इसके बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो गया।

इस मौके पर गुरूशरणानंद महाराज ने संस्था के फलीभूत होने का आशीर्वाद देते हुए कहा कि कुष्ठ रोगियों के बच्चों के लिये की जाने वाली पहल सराहनीय है। मानवता के लिये इससे बड़ी कोई और दूसरी सेवा नहीं हो सकती है। क्योंकि इस रोग की चपेट में आने वाले भी समाज के लोग ही होते हैं।

अगर जानकारों की मानें तो यह रोग छूत रोग नहीं है, इस रोग के पीड़ित के सम्पर्क में आने अथवा रोगी को छूने से दूसरे लोगों में यह रोग फैलता नहीं है। इस बारे में संस्था के महासचिव कुलदीप गुप्ता ने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों ने पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लेते हुए कुष्ठ रोग से पीड़ित बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, चिकित्सा व पुर्नवास की सुविधा देने के उद्देश्य से सेवा धाम प्रकल्प की स्थापना का निर्णय लिया था।

समारोह में देश भर से आये अनेक समाज सेवियों ने इस कार्य के लिये आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर उनकी हौसला अफजाई की।

सूरज आग बबूला, 45.7 डिग्री पर पहुंचा पारा


मथुरा (DJ May 19, 2010)। पिछले चार दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं, पशु-पक्षियों का भी हाल बेहाल है। आग उगल रहे सूरज की किरणों से फसलें भी झुलसने लगी है। मंगलवार को जिले में औसत तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वायुमंडल में भी औसत नमी चौदह प्रतिशत रह गई है। आने वाले 72 घंटों में भी जनपदवासियों को कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।

समूचा जनपद इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान में सूरज के चढ़ने के साथ-साथ ही गर्मी असहनीय होती चली जा रही है। राजस्थान से आ रही गर्म हवा बेचैनी बढ़ा रही है। रात में भी चैन नहीं है। पंखा गर्म हवा फेंक रहे हैं तो कूलर भी ज्यादा राहत नहीं दे पा रहे हैं।

बिजली की कटौती होते ही लोग घरों में गर्मी से उबलने लगते हैं। दिन-रात की भीषण गर्मी ने इंसानों को ही नहीं पशु पक्षियों का भी हाल बेहाल कर रखा है। सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक सड़कों पर निकलने में बदन जल रहा है। बाजारों में दिन के मुकाबले सूरज ढलने के बाद ही रौनक दिखाई दे रही है।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर उतर रहे यात्रियों को गर्मी की बेरहम मार से परेशान देखा जा रहा है। दोपहर में कम ही लोग घरों से निकल रहे हैं। दिन के मुकाबले नेशनल हाइवे पर रात में वाहन ज्यादा दौड़ रहे हैं। लंबी दूरी की यात्रा पर निकले ट्रक और कारों को दोपहर में नेशनल हाइवे के किनारे होटल और ढाबों पर खड़े हुए देखा जा रहा है। गर्मी की मार के असहनीय होने पर रिक्शा चालक और राहगीरों को पेड़ों की छांव में शरण लेनी पड़ रही है।

जिन तालाबों को गर्मी के शुरूआत में भरा गया था, उनका भी जल स्तर तली में आ गया है। इससे पशु पक्षियों के लिए पानी का संकट बना हुआ है। तेज धूप से फसलें भी झुलसने लगी है। तीसरे चौथे दिन ही सिंचाई के बाद खेतों से नमी गायब हो रही है।

मंगलवार को जनपद में औसत तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वायु मंडल में औसत नमी भी 14 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम के जानकारों के मुताबिक आने वाले 72 घंटे में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

Monday, May 17, 2010

2010-05-18_Braj News

बरसाना में अनूठे विवाह की धूम


राधारानी एवं अष्ट सखियों का शास्वत प्रेम हुआ साकार
आस्था : नौ निर्धन कन्याएं विवाह बंधन में बंधी. राजसी ठाट-बाट से सभी दुल्हनें विदा. कस्बावासी ही नहीं श्रद्धालु भी खूब झूमे

बरसाना (AU May 18, 2010) । राधारानी और उनकी सहचरी अष्ट सखियों को समर्पित नौ निर्धन कन्याओं का विवाह रविवार की सायं राजसी ठाट-बाट के साथ संपन्न हुआ। इस अनोखे समारोह में कस्बावासियों के साथ देशी-विदेशी भक्त भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान एक घंटे तक हुई आतिशबाजी एवं कलाकारों द्वारा सजाया गया शादी मंडप सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।

बरसाना कसबे के लिए रविवार की सायं खास रही। इस दिन बृजेश्वरी इंटर कालेज बरसाना में राधारानी एवं अष्ट सखियों के प्रेम को साकार करते हुए नौ निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। ये सभी राधारानी की सखियों के गांव चिकसौली, कमई, करहला, आजनौठ, सुनहरा, ऊंचागांव, रांकौली एवं बरसाना की युवतियां थी। बरात राधा बिहारी इंटर कालेज से आई।

इसमें घोड़ों पर सवार नौ दूल्हे पूरे ठाट-बाट के साथ विवाह स्थल पहुंचे। समूचा कसबा एवं यहां आए देशी-विदेशी श्रद्धालु झूमते नजर आए। विवाह से पहले जब लकदक अंदाज में सजी नौ दुल्हनें राधारानी मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंची तो वहां का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने दुल्हनों को राधारानी एवं सखियों का प्रतिरूप मानते हुए चरणवंदन कर पुण्य कमाया।

विवाह स्थल को भी मथुरा, कोसी एवं दिल्ली के कलाकारों ने भव्य तरीके से सजाया था। इस दौरान बारात में आए ६७५ बरातियों तथा मेहमानों का स्वागत किया। वर माला के उपरांत एक घंटे तक आतिशबाजी की गई। वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम शर्मा की प्रेरणा से हुए इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल में राधाचरण किंकर, सतीश बाबू, सत्यनारायण मधु, नरेद्र अग्रवाल, डा. सुभाष तोमर, केदारनाथ बौबी, राजीव गर्ग, राजेश बंसल आदि शामिल हैं। इस मौके पर विशेष रूप से नगर पंचायत प्रतिनिधि डा. कृष्णमुरारी गोस्वामी, नरेंद्र अग्रवाल, अजय त्रिपाठी, केके गौड़ आदि उपस्थित थे।

आगरा-मथुरा के पर्यटन को एक सर्किट से जोड़ने की तैयारी


मथुरा (DJ May 18, 2010) । आगरा-मथुरा के पर्यटन को एक ही सर्किट से जोड़ने की तैयारियां शुरू हो गई है। वन विभाग ने 13.91 करोड़ की योजना बनाकर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसमें धार्मिक स्थल गोवर्धन पर्वत और कोकिलावन को विकसित किए जाने की भी योजना शामिल है।

वन संरक्षक आगरा विभात्स रंजन ने सोमवार को विभागीय गेस्ट हाउस में दैनिक जागरण के साथ बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। श्री रंजन ने बताया कि आगरा-मथुरा के पर्यटन को एक ही सर्किट से जोड़ने के लिए विभाग ने 13.91 करोड़ रुपये की योजना बनाकर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

मथुरा में कोकिलावन, गोवर्धन और आगरा में सूर सरोवर, खंदारी में जॉगर्स पार्क, नैचर वॉक और वटरफ्लाई पार्क विकसित किए जाएंगे। कोकिलावन में शनिदेव का मंदिर होने से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पर्यटक भी अब यहां पहुंचने लगे हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मंदिर के पास के तालाब को पूरी तरह से विकासित किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग की भी हालत सुधारी जाएगी। पर्यटकों के ठहरने के लिए एक विश्राम गृह का निर्माण कराने के साथ ही पेयजल और शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोकिलावन में बंदरों को लोग जगह-जगह खाने-पीने की सामग्री डाल रहे हैं। इससे उनमें काटने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। बंदरों के इस आतंक को रोकने के लिए ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि सभी बंदरों को एक ही स्थान पर खाने-पीने की सामग्री डाली जाए। उन्होंने बताया कि इस पूरे स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।

श्री रंजन ने बताया कि गोवर्धन पर्वत पर हरियाली करने की भी योजना तैयार की गई है। पुराने पौधों को कांट-छांट कर सुंदर बनाया जाएगा और नये नये पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर पर दूध-पानी बहुत चढ़ाया जाता है। जिस स्थान पर यह एकत्र होकर सड़ रहा है। उस स्थान पर दुर्गध बहुत आ रही है।

विभाग ने ऐसी योजना तैयार की है कि इस बेस्ट दूध-पानी को गिर्राज जी पर्वत के ऊपर ले जाया जाएगा। इससे पर्वत पर नमी बनी रहेगी। नमी बने रहने से पौधे आसानी से जम जाएंगे और पर्वत हरा-भरा हो जाएगा। पर्वत के हरा-भरा होने से लोगों का इस तरफ आकर्षण बढ़ेगा। इस मौके पर डीएफओ डॉ. केएल मीणा भी मौजूद थे।

नाला सफाई में फिर आड़े आया अतिक्रमण


मथुरा (DJ, May 18, 2010) । डीग गेट एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर के आसपास नाला सफाई में अतिक्रमण फिर से आड़े आ गए। फलस्वरूप यहां जेसीबी काम नहीं कर सकी। किसी तरह मैनुअली कुछ सिल्ट निकाली जा सकी।

इन दिनों नाला सफाई का कार्य पालिका प्रशासन करा रहा है। अभी श्री कृष्ण जन्म स्थान से भूतेश्वर तिराहे तक ही सफाई चल रही है। सोमवार को कार्य के लिए केवल दो दर्जन सफाई कर्मचारी ही ड्यूटी पर पहुंचे। इनसे जन्मभूमि रेलवे फाटक से अंगूरी वाटिका पश्चिमी साइड में यादव मिठाई वाले से रेलवे लाइन में उत्तरी साइड में नाला साफ कराया गया। लेकिन डीग गेट चौकी व संकट मोचन हनुमान मंदिर के आसपास सफाई कार्य सुचारू रूप से नहीं हो सका।

यहां अवैध रूप से पाटे गए नाले को कुछ जगह से खोलकर मुख्य स्वच्छता निरीक्षक नत्थी लाल कुशवाहा ने मैनुअली सफाई करायी और दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।

किसानों के सर से उतरा जैविक खेती का भूत


मथुरा (DJ, May 18, 2010) । जैविक पद्धति से खेती करने का भूत किसानों के सिर से उतरने लगा है। जिले में तीन-चार साल लगातार प्रयास कर कुछ किसानों ने जैविक पद्धति से अनाज और सब्जियों का उत्पादन भी किया, लेकिन प्रमाण पत्र न होने के कारण कोई भी इनको जैविक उत्पाद मानने को तैयार नहीं हुआ। इस स्थिति में किसानों को अपनी उपज को सामान्य कीमतों पर ही खुले बाजार में बेचना पड़ गया।

अनाज और सब्जियों के उत्पादन में अंधाधुंध रसायनिक उर्वरक और जहरीले कीटनाशकों के प्रयोग से न केवल मृदा की उर्वरा शक्ति प्रभावित हुए बल्कि इंसान और पशुओं के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने लगा। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए जैविक पद्धति से खेती करने पर जोर दिया गया।

कृषि और उद्यान विभाग ने नाडेप और वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के लिए किसानों की आर्थिक मदद भी की। हरी खाद तैयार करने के लिए किसानों को नि:शुल्क ढैंचा का बीज भी पिछले सालों में बांटा गया। बायो एजेंट और बायो पेस्टीसाइड़ भी छूट पर दिए जा रहे हैं। इसके पीछे सरकार की एक ही मंशा थी कि किसान खेतों में रासायनिक उर्वरक और जहरीले कीटनाशकों का प्रयोग कम कर जैविक पद्धति से खेती करना शुरू करें। किसानों को इसके लिए राजी भी किया गया।

बाबू गढ़, भौगांव, गढ़ाया लतीफपुर, सेही आदि गांवों में कुछ किसानों ने खेतों में रासायनिक उर्वरक और जहरीले कीटनाशकों का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर गोबर, वर्मी और नाडेप खाद का प्रयोग करके उत्पादन किया। पहली साल में उत्पादन पचास फीसदी ही हुआ, लेकिन किसानों ने हिम्मत नहीं हारी। दूसरे साल भी उत्पादन में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। पर किसान लगे रहे। तीन चार साल बाद पूरा उत्पादन होने लगा।

लेकिन किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या उस समय आई, जब वे अपने उत्पादन को बेचने के लिए मंडियों में गए। मंडियों में किसानों ने अपने उत्पादन को जैविक होने का दावा तो किया, लेकिन इसका कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। किसानों ने अपनी इस पीड़ा से जिलाधिकारी समेत कृषि और उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया। मंडी में जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए एक स्थान सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई, लेकिन कोई भी अधिकारी किसानों की इस मांग को पूरी नहीं करवा सका। थक हार कर किसानों को अपने उत्पादन को मंडियों में सामान्य कीमतों पर ही बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। यही प्रमुख वजह है कि अब किसानों का जैविक पद्धति से खेती करने से मोह भंग होने लगा है।

शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हा प्रेमिका के साथ भागा


मथुरा (DJ, May 18, 2010) । । शहर के बालाजी पुरम में एक दूल्हा शादी से कुछ घंटे पहले ही अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया। आनन-फानन में बिचौलिया को अपने पुत्र के साथ दुल्हन ब्याह कर लानी पड़ी।

हुआ यह कि राजबहादुर लेखपाल निवासी कालोनी बालाजी पुरम, मथुरा के दो पुत्रों मुकेश व बल्देव की शादी आगरा के दयालबाग से दो सगी बहिनों के साथ तय हुई थी। लड़की पक्ष के लोग दो दिन पहले ही दोनों लड़कों का सिक्का करके गए थे। सिक्का का कार्यक्रम हाइवे स्थित एक मैरिज होम में रखा गया था। उस दिन दावत भी रखी गई थी। रविवार को दोनों की बारात आगरा पहुंच गई।

बारात का जोर शोर से स्वागत किया गया था। बताते हैं कि शादी के कुछ घंटे पहले ही बड़ा दूल्हा मुकेश गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोज की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस घटना से बाराती और दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए।

पहले तो दोनों तरफ से गहमा-गहमी हुई। बाद में बारात में गए बुर्जुगों ने पंचायत कर बिचौलिया बालाजी पुरम निवासी सत्यवीर सिंह के पुत्र के साथ बड़ी लड़की की शादी करा दी। तब कहीं जाकर शादी का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सका। बिना तैयारी के दूल्हा बने युवक के परिजन इस शादी से काफी खुश हैं। लेखपाल के घर छोटी बेटी दुल्हन बनकर आ गई है, लेकिन बड़े बेटे के कृत्य से घर में खुशी का माहौल काफूर है।

बताया जा रहा है कि मुकेश कालोनी की रहने वाली अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया है। दोनों की खोजबीन की जा रही है। यह मामला अभी पुलिस थाने नहीं पहुंचा है। यह वाकया कालोनी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दूल्हा शादी से पहले ले भागा पड़ोसिन


दुल्हन के लिए आनन-फानन में तलाशा नया वर
बेशर्मी : रंगीन मिजाज दूल्हे ने तीन परिवारों की इज्जत उछाली

मथुरा (AU, May 18, 2010) । । अपनी शादी के एन वक्त पर एक रंगीन मिजाज दूल्हा पड़ोसिन युवती को ले भागा। यह हरकत कर उसने तीन परिवारों को संकट में डाल दिया। आनन-फानन में लड़की पक्ष को एक दूल्हा तलाशना पड़ा, जिससे उसकी शादी की गई।

यह वाकिया थाना हाइवे क्षेत्र स्थित बालाजीपुरम कालोनी का है। यहां रहने वाले राजस्व विभाग के एक कर्मचारी के दो बेटों की बारात रविवार को दयालबाग, आगरा जानी थी। दोनों की सगाई हाइवे स्थित मीरा मगन मैरिज होम में हुई। रविवार को बारात जाने से कुछ पल पहले ही बड़ा बेटा पड़ोस में रहने वाली एक लड़की को भागा ले गया। परिजन और रिश्तेदारों को जब दूल्हा के भाग जाने की खबर लगी, तो सभी सकते में आ गए। दोनों की तलाश की गई। उसके यार दोस्तों से भी पूछा गया। इसके बावजूद उसका कहीं पता नहीं लगा।

बारात के स्वागत का इंतजार कर रहे लड़की के परिवारीजनों को जब इस बात का पता लगा तो मानो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। अब समस्या थी कि उस लड़की की शादी के लिए इतनी जल्दी लड़के का इंतजाम कहां से किया जाए? आनन-फानन में बालाजीपुरम के एक सजातीय युवक को लड़की से शादी करने के लिए तैयार किया गया। इस तरह दोनों लड़की की शादी हो गई और दोनों ही परिवारों की इज्जत बच गई। कालोनी में इस घटना को लेकर हर व्यक्ति की जुबान पर चर्चा है। युवक और लड़की का अभी तक कुछ पता नहीं है। लड़की के परिजन भी अपनी इज्जत की खातिर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं।

Sunday, May 16, 2010

2010-05-17_Braj News

अक्षय तृतीया पर पुण्य कमाने की श्रद्घालुओं में रही होड़


मथुरा (DJ, May 17, 2010) । अक्षय तृतीया पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिये हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रभु के मंदिरों में लम्बी कतारें लगीं। कालिंदी के प्रदूषण को विस्मृत करते हुये भक्तों ने श्रद्धा के साथ स्नान किया। श्रद्धालुओं ने प्राचीन परंपरा का पालन करते हुये सतुआ, मटका, पंखा जैसी वस्तुएं दान किये। भीड़ के कारण मुख्य मार्गो पर बार-बार लगते रहे जाम से राहगीर सुबह से रात्रि तक कराहते रहे।

अक्षय तृतीय भगवान परशुराम के जन्म के साथ आदि काल से श्री विष्णु का दिन माना जाता है। वैशाख मास की अमावस्या के बाद आने वाली इस तिथि पर प्रभु दर्शन, स्नान, दान का विशेष महत्व होता है। प्राचीन काल से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुये महिला-पुरुषों ने घर-घर और मंदिर-मंदिर धर्म का जयघोष किया। इस विशिष्ट पर्व पर प्रभु आंगन में दान, स्नान का पुण्य प्राप्त करने के लिये हजारों विदेशी श्रद्धालु भी शहर में पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने यथा श्रद्धा यमुना मैया में स्नान किया और इसके पश्चात विश्व प्रसिद्ध द्वारिकाधीश तथा श्रीकृष्ण जन्म भूमि के दर्शन कर वहां तमाम वस्तुएं दान कीं। अनेक भक्तों ने जगह-जगह साधु-विप्र सेवा का भी पुण्य कमाया। इन दोनों मंदिरों में मंगला के समय से शयन तक विशेष भीड़ लगी रही। इनके साथ ही दीर्घ विष्णु, आदि वराह, श्वेत वराह, शत्रुघन, श्रुति कीर्ति, छोटे-बड़े मदन मोहनजी, रंगेश्वर, भूतेश्वर, पिपलेश्वर, गोकरणेश्वर, गर्तेश्वर, कैंट काली, बगुला मुखी समेत अनेक मंदिरों में भीड़ रही।

दान-पुण्य का सिलसिला घरों में भी सुबह से ही शुरु हो गया। महिलाओं ने पूजन, अर्चन के पश्चात घड़े, सुराही, पंखा, सतुआ, फल, पान-सुपाड़ी एवं पूजा की अनेक सामग्री श्रद्धा और साम‌र्थ्य के मुताबिक बुजुर्गो, पुरोहित तथा मंदिरों में दान की। हजारों श्रद्धालुओं ने मीठे व शीतल जल से लोगों की प्यास बुझाने का पुण्य लिया। इस दौरान शहर के सभी प्रमुख मार्गो पर बार-बार जाम लगे। द्वारिकाधीश, भरतपुर गेट, होली गेट, चौक बाजार, डीग गेट, जन्म भूमि के पास रेलवे फाटक तथा रोडवेज के नये स्टेंड पर हालात कई मर्तबा बेकाबू हुये। यातायात कानून के पालन को तैनात सरकारी मुलाजिम न सिर्फ असहाय बल्कि नकारा साबित होते रहे। भीषण गर्मी में पसीने से तर होने वाले श्रद्धालु जब भी जाम में फंसते व्यवस्था को कोसना उनकी मजबूरी बन जाता। तमाम लोगों को परेशानी दूर करने की प्रार्थना भगवान से करते भी देखा गया।

अक्षय तृतीयाः मंदिरों में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु


यमुना स्नान कर देव प्रतिमाओं का किया पूजन
परंपरा : अक्षय पुण्य कमाने लगी होड़ द्वारिकाधीश पर जाम के हालात

मथुरा (AU, May 17, 2010) । अक्षय तृतीया पर यमुना स्नान के साथ-साथ नगर के मंदिरों में आयोजित हुए विशेष दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। गोवर्धन में भी बड़ी संख्या में लोग परिक्रमा देने पहुंचे।

अक्षय तृतीया पर अक्षय पुण्य कमाने की लालसा हर किसी में दिखाई दी। तड़के ही विश्राम घाट पर यमुना में स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने जगह-जगह शर्बत की प्याऊ लगाई। मंदिर द्वारिकाधीश में दर्शन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां प्रत्येक झांकी में भारी भीड़ रही। इसके चलते मंदिर मार्ग पर जाम के हालात बने रहे। जाम से निपटने के लिए पुलिस को अच्छी-खासी मशक्कत करनी पड़ी। ठाकुर मदनमोहन जी मंदिर में भी विशेष मनोरथ आयोजित हुए। रंगेश्वर महादेव मंदिर, बगुला मुखी और कैंट स्थित काली देवी मंदिर पर भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

कसबा बलदेव के दाऊ जी मंदिर पर आयोजित हुए चरण दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर लोगों ने नगर की परिक्रमा भी लगाई। गोवर्धन में परिक्रमा करने का सिलसिला और तेज हो गया। यहां दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाने के साथ-साथ गिरिराज महाराज पर दूध चढ़ाया।

अक्षय तृतीया पर बजने लगी शहनाई


१८ को शहर में सबसे बड़ी सहालग
उल्लास : गरमी के बाद भी मच रही धूम

मथुरा (AU, May 17, 2010) । अक्षय तृतीया पर नगर और देहात में रविवार को विवाह समारोहों का शुभारंभ हो गया। ग्रीष्म ऋतु होने की वजह से शादियों की सबसे ज्यादा धूम ग्रामीण अंचलों में रही। इसके चलते देर रात तक गांवों में बारातों की धूम मची रही।

अधिक मास की समाप्ति के बाद सहालग का दौर रविवार से प्रारंभ हो गया। पहले दिन शहरी क्षेत्र में बमुश्किल दर्जन भर विवाह समारोह आयोजित हुए, जबकि ग्रामीण अंचलों में इनकी संख्या दोगुनी से भी अधिक रही। विवाह सम के चलते भीषण गरमी के बाद देहात में जगह-जगह दिन भर तैयारियां चलती रहीं। ट्रैक्टर ट्रालियों और बसों से लोग बरात लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचे। गरमी की अधिकता के चलते देर रात्रि तक गांव और कसबों में बारातों की चढ़ाई होती रही।

शहर के मैरिज होम्स में भी शादियों की धूम रही। बारातों में लोग जमकर थिरके। विवाह मुहूर्त के अनुसार शहरी क्षेत्र में १८ मई को अच्छी-खासी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होंगे। इसके लिए बैंडबाजे और साज-सजावट वालों ने तैयारियां कर ली हैं। बाजारों में खरीददारी के लिए भीड़ बढ़ने लगी है। इसका असर रविवार को दिखाई दिया। रेडीमेड वस्त्र विक्रेताओं के यहां सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई।

बांके बिहारी मंदिर में पुलिस रही सतर्क


वृंदावन (AU, May 17, 2010) । । गत वर्ष अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों के दौरान दम घुटने से महिला श्रद्धालु की हुई मौत के बाद इस बार जिला प्रशासन ने सुरक्षा के साथ-साथ मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की। बांके बिहारी मंदिर में दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में पुलिसबल तैनात किया गया। इसके साथ ही नगर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इधर, नगर की सीमा में चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया था, लेकिन पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी सवारियां भरकर टेंपो धड़ल्ले से दौड़ते दिखे। इससे नगर के इस्कॉन मंदिर, हरिनिकुंज, विद्यापीठ चौराहा, श्रोतमुनि, अटल्ला चुंगी आदि में जाम की स्थिति बनी रही।

आसमां की आग से धधक रही जमीं

मथुरा (DJ, May 17, 2010) । आसमान से बरस रही आग से धरती धधकने लगी है। दिन रात पड़ रही भीषण गर्मी से जनमानस बिलबिला रहा है। दोपहर की धूप बर्दाश्त क्षमता से बाहर हो गई है। रविवार को तापमापी पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

कृषि संभागीय परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र राया के तापमापी पर पारा पिछले एक सप्ताह से 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। रविवार को दिन में तापमान ने एक डिग्री सेल्सियस की छलांग भरी। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान ने भी ऊपर की तरफ रुख किया। रात में पारा 24 डिग्री सेल्सियस से उछल कर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। आर्द्र ता 31 प्रतिशत रिकार्ड की गई। जबकि घरों में लगे तापमापी पर दिन का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक मापा गया। कान्हा की नगरी भीषण गर्मी की चपेट में है। सूरज निकलते ही आसमान से आग बरसना शुरू हो जाता है। दिन रात पड़ रही गर्मी और गर्म हवाओं की मार से जनमानस बिलबिला रहा है। दोपहर की धूप बर्दाश्त क्षमता से बाहर हो गई है।

लोग बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं। धूप से बचाव के पूरे इंतजाम के साथ ही लोग मजबूरी घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोहपर में सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति बनने लगी है। लंबी दूरी की यात्रा पर निकले वाहनों को सड़कों के किनारे ढाबों और पेड़ों के नीचे खड़े हुए देखा जा रहा है। दुपहिया वाहन पर सफर करना मुश्किल हो गया है। दोहपर में चलने पर शरीर झुलसने लगता है। रेल गाड़ियों और साधारण बसों में यात्रा करने वाले यात्री भी गर्मी की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। बच्चों की भी हालत खराब होने लगी है। प्राइवेट नर्सिग होमों में बीमार बच्चों की लंबी लाइन है। मौसम के जानकर वरिष्ठ शोध सहायक श्याम सुंदर शर्मा का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। पूर्वानुमान यह लगाया जा रहा है कि दो-तीन दिन बाद जनपद में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

किताब पर आपत्ति, अमेरिकी दूतावास पर प्रदर्शन 25 को


मथुरा (DJ, May 17, 2010) । अमेरिकी महिला लेखक वेण्डी डोनीगर द्वारा लिखित पुस्तक द हिन्दूज एन आल्टरनेटिव हिस्ट्री में हिंदू देवी देवता, महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों को अपमानित किए जाने के विरोध में शिक्षा बचाओ आंदोलन समिति में आक्रोश मुखर हो गया है। समिति 25 मई को अमेरिकी दूतावास नई दिल्ली के सामने प्रदर्शन कर धरना देगी। देश के अन्य हिस्सों में भी धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।

रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थानीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा बचाओ आंदोलन समिति के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सचिव अतुल कोठारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ बत्रा की अध्यक्षता में भोपाल में हुई राष्ट्रीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति, धर्म और परंपराओं को खत्म करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर षड़यंत्र रचकर पाठ्यक्रमों को विकृत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी राज्यों में इकाईयों का गठन करते हुए शिक्षा पर कार्य कर रहे समस्त संगठनों, समितियों, संस्थाओं और शिक्षाविदें के साथ नियमित बैठकें की जा रही है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी महिला लेखक वेण्डी डोनीगर द्वारा लिखित पुस्तक द हिन्दूज एन आल्टरनेटिव हिस्ट्री में हिंदू देवी देवता, महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों को अपमानित किया गया है। इसके खिलाफ समिति 25 मई को देश भर में एक साथ धरना प्रदर्शन करने जा रही है। मुख्य प्रदर्शन नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास पर किया जाएगा।

पुस्तक की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रधानमंत्री और अमेरिका के राजदूत के नाम संबोधित ज्ञापन भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑन लाइन पिटीशन पर अभी तक पुस्तक के विरोध में दस हजार से ज्यादा हस्ताक्षर हुए है। इस अभियान को और तेज किया जा रहा है। समिति देश के सभी विश्वविद्यालयों मे जाकर कुलपतियों को अपने यहां होने वाले दीक्षांत समारोह भारतीय वेश मे कराए जाने की मांग कर रही है। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है। उन्होंने वर्तमान परीक्षा प्रणाली को बदलने जाने की वकालत करते हुए कहा कि समिति छात्रों को मानसिक दबाव से उबारने के लिए भी जागरुक अभियान चलाने जा रही है। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राकेश चतुर्वेदी भी मौजूद थे।

भूगर्भ जल स्तर में गिरावट या किसानों के गले की फांस


मथुरा (DJ, May 17, 2010) । भूगर्भ जल स्तर के लिहाज से नौहझील ब्लाक का क्रिटिकल श्रेणी में होना इस ब्लाक से जुड़े करीब चार दर्जन से अधिक गांवों के किसानों के लिये गले की फांस बन गया है।

जलस्तर में गिरावट रोकने की आड़ लेकर विद्युत निगम के अफसर करीब ढाई साल से किसानों के टयूबवेलों को बिजली कनेक्शन नहीं दे रहे हैं। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि केंद्रीय भूगर्भ जल स्तर प्राधिकरण खेती के लिये टयूबवेलों के कनेक्शन प्रतिबंधित न होने की बात कह रहा है, वहीं स्थानीय अफसरों का कहना है वे केंद्रीय भूगर्भ जल स्तर प्राधिकरण के आदेश को मानने के लिये बाध्य नहीं, उनके लिये राज्य सरकार का आदेश मान्य है।

भूगर्भ जल स्तर के लिहाज से नौहझील ब्लाक क्रिटिकल श्रेणी तथा मांट, राया, छाता, बल्देव व मथुरा सदर ब्लाक सेमी क्रिटिकल श्रेणी में हैं। नतीजतन नौहझील ब्लाक से जुड़े करीब पचास गांवों के किसानों की आफत आ गई है। एक तरफ यहां से गुजरने वाली निचली मांट ब्रांच खंड गंग नहर अक्सर सूखी पड़ी रहती है तो दूसरी ओर जल दोहन रोकने के लिहाज से विद्युत निगम के अधिकारी किसानों के टयूबवेलों को बिजली कनेक्शन जारी नहीं कर रहे। परिणामस्वरूप अधिकांश किसान सिंचाई को पानी के लिये तरस रहे हैं। विद्युत निगम के अफसर इस मामले में ऊर्जा मंत्री के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे।

पिछले साल दिसंबर माह में ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने नौहझील ब्लाक के भिदौनी गांव निवासी खुशीराम के टयूबवेल को सामान्य योजना अंतर्गत बिजली कनेक्शन जारी करने के आदेश दिये थे, लेकिन डार्क जोन का बहाना लेकर अफसरों ने कनेक्शन स्वीकृत करने से मना कर दिया।

अधीक्षण अभियंता देवेंद्र पचुरिया का कहना है कि अगर राज्य सरकार आदेश जारी कर दे तो उन्हें टयूबवेल कनेक्शन देने में कोई हर्ज नहीं। क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज का कहना है कि निगम ऐसे किसानों से आवेदन ही प्राप्त नहीं कर रहा। दूसरी ओर केंद्रीय भूगर्भ जल स्तर प्राधिकरण के वैज्ञानिक एस.भटटाचार्य का कहना है कि प्राधिकरण की ओर से नौहझील ब्लाक के किसानों के टयूबवेलों को कनेक्शन देने पर रोक नहीं लगाई गई है।

प्राचीन धरोहर को बचाने की मांग उठी


मथुरा (DJ, May 17, 2010) । स्वामी मोहनानंद लाल बाबा ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भारत सरकार के महानिदेशक को प्रेषित पत्र में नगर की प्राचीन धरोहर एवं घाटों को भू माफियाओं के कब्जे से बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कुछ भू माफिया यहां की गरिमा एवं संस्कृति को मिटाना चाहते हैं। यहां की कई पौराणिक कुंजों पर इनका अधिपत्य हो चुका है। जहां से भू माफियाओं द्वारा सैकड़ों वर्ष पुरानी एवं विशेष धातु से बनी मूर्तियों को इधर-उधर किया जा चुका है। वहीं घाटों पर कब्जा कर ऐसे भू माफिया आम जनता को घाटों पर होने वाले विभिन्न कार्यो को करने से रोक रहे हैं। उन्होंने महानिदेशक से नगर की प्राचीन संस्कृति को बचाने के लिए कठोर कदम उठाने की अपील की है।

जगह जगह लगे रहे गंदगी के ढेर


वृंदावन (AU, May 17, 2010)। जिला प्रशासन के दावों के बावजूद भी बांके बिहारी मंदिर मार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों पर भी गंदगी के ढेर देखे गए। मोतीझील पर नाले की सिल्ट को पालिका प्रशासन द्वारा नहीं हटवाया गया। वहीं, दुसायत में व्याप्त ढलावघर भी श्रद्धालुओं के मन को ठेस पहुंचा रहा था। फोगला आश्रम के समीप नालों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।


Radha Damodar temple, Vrindavan. Photo by Deenabandhu Das.

Saturday, May 15, 2010

2010-05-16_Braj News

अक्षय तृतीय आज, गूंजने लगेंगी शहनाई


बृज के मंदिरों में होंगे विशेष दर्शन, सजने लगे भव्य फूल बंगले

परंपरा : समृद्ध, सौभाग्य के लिए खरीदेंगे सोना, दान से बनता है धन की प्राप्ति का योग

मथुरा। अक्षय तृतीय पर्व १६ मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों में ठाकुर जी के फूल बंगले सजेंगे। समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक सोना खरीदने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस पर्व से ही एक बार फिर से शहनाई गूंजने लगेंगी।

मार्केट में सराफा कारोबारियों ने नई डिजाइन के सोने के जेवरात तैयार कराए हैं। मंदिरों में दान पुण्य होगा। सत्तू की बिक्री भी इसी दिन से प्रारंभ हो जाएगी। सहालग का मौसम होने की वजह से अक्षय तृतीय पर्व और भी खास हो गया है।

ज्योतिषाचार्य रविंद्र कुमार के अनुसार बैसाख सुदी तृतीय के दिन अक्षय तृतीय का पुण्य पर्व मनाया जाता है। यह धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम दिन माना गया है। मान्यता अनुसार आज किया हुआ दान अक्षय अमृत पुण्य दान बनता है और कभी भी धन का नाश नहीं होता। इस दिन विवाह करने वालों को शुभ मुहूर्त का योग प्राप्त होता है। आज ही के दिन हयग्रीव एवं परशुराम जी का भी अवतार हुआ था। दान से धन प्राप्ति का योग तो बनता ही है साथ ही चिंरजीवियाें का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इस दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होता है जो शुभकारी होता है। पं. जयराम शास्त्री बताते हैं कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने से वर्ष भर सुख समृद्धि घर बनी रहती है।

वहीं स्वर्णकार व सराफा व्यवसायियों ने सोने का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। भारी सोने के अलावा हल्के सोने के आभूषणों का स्टॉक उन्होंने पहले से ही कर लिया है। ब्रांडेड कंपनियों द्वारा ग्राहकों को लुभाने के लिए कई प्रकार के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। बैंकों और डाकघर में भी विशेष छूट के सोना बेचा जा रहा है। सर्राफ प्रभात अग्रवाल, कमल अग्रवाल और माधव बंसल का कहना है कि इस बार सोने के आकर्षक डिजाइन वाले जेवरात मौजूद हैं।

इन दान का है विशेष महत्व--
  • सतुआ, स्वर्ण, अक्षय कोष, अन्नदान
  • ब्राह्मण को पीले वस्त्र का दान
  • ठाकुर जी को केसर चंदन दान
  • श्वेत वस्त्र का दान
  • घड़े, छत्री और प्याऊ का दान
  • मंदिरों में होंगे चरण दर्शन

अक्षय तृतीया पर मंदिरों में विशेष रुप से फूल बंगलों एवं चरण दर्शनों का आयोजन किया जाएगा। वृंदावन स्थित बांके बिहारी और गरुण गोविंद आदि प्रमुख मंदिरों पर चरण दर्शन की तैयारियां चल रही हैं।

चरण दर्शन देंगे प्रभु ठाकुर बांकेबिहारी


वृन्दावन (DJ) । वृन्दावन में वर्ष में एक बार होने वाले ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शनों के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद कर लिया है। शनिवार को पुलिस एवं प्रशासन के आलाधिकारियों ने बैठक कर पुलिस कर्मियों को खास दिशानिर्देश दिये।

दरअसल गतवर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों के दौरान भारी भीड़ के दवाब के चलते एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गयी थी। इसे ध्यान में रखकर इस बार प्रशासन कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता।

मंदिर में भीड़ के दवाब को कम करने के लिए जहां प्रवेश एवं निकास द्वारों को बदला गया है वहीं मंदिर परिसर एवं उसके आसपास भीड़ जमा न होने देने के लिए पुलिसकर्मियों को खास निर्देश दिये गये हैं। शनिवार को फोगला आश्रम में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसपी सिटी रामलाल वर्मा ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिये।

साथ ही उन्होंने अवांछनीय तत्वों पर भी पैनी निगाह रखने के आदेश दिये हैं। बैठक में एसपी सिटी द्वारा विभिन्न प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर आकस्मिक निरीक्षण करने की भी बात कही। नगर में वाहनों के प्रवेश को पूर्णत: प्रतिबंधित करने के लिए मथुरा-वृन्दावन एवं छटीकरा वृन्दावन मार्ग पर बैरियर लगाकर वाहनों को बृज हैल्थकेयर अस्पताल के समीप एवं संत कृपालु महाराज के नवनिर्मित अस्पताल में वाहनों को खड़ा कराया जायेगा।

ठाकुर जी को लगाएंगे कपूर मिश्रित चंदन


सेवायत तैयार कर रहे प्रभु को लगने वाला लेप
तैयारी : सप्त देवालयों में फूल बंगलों का आयोजन प्रारंभ

वृंदावन (AU) । वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को आखा तीज और अक्षय तृतीया आदि नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद ही नगर के सप्त देवालयों में फूल बंगलों का आयोजन प्रारंभ हो जाता है।

वहीं नगर के राधा दामोदर, राधा गोविन्द, राधा मदनमोहन, राधा गोकुलानन्द, राधारमण, राधा श्याम सुंदर, राधा सनेह बिहारी आदि मंदिरों में चंदन शृंगार के अद्भुत दर्शन की झांकी वर्ष में एक बार ही होती है। इसके लिए मंदिर सेवायत ठाकुर जी को लगाए जाने वाले चंदन की घिसाई के कार्य करने में जुट गए हैं। नगर के सप्त देवालयों में से एक राधादामोदर मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर ठाकुर जी के श्री विग्रह का सर्वांग शृंगार कपूर मिश्रित चंदन से किया जाएगा।

मंदिर के सेवायत आचार्य निर्मल चंद्र गोस्वामी ने बताया कि चंदन दर्शन के सूत्राधार कलियुग पावन अवतार चैतन्य महाप्रभु के दादा गुरू माधवेंद्र पुरी गोस्वामी थे। वृंदावन में चंदन यात्रा का विशिष्ट भक्ति मय सेवा की परंपरा का शुभारंभ ठा.राधादामोदर महाराज के प्राकट्यकर्ता श्रील जीव गोस्वामी ने अक्षय तृतीय के दिन यहां के समस्त सप्त देवालयों में कराया। पंडित मनीष शुक्ला बताते हैं कि अक्षय तृतीया की तिथि को जो भी दान पुण्य किया जाता है, उसे यह तिथि अक्षय बना देती है।

पालिका की भूमि पर अब बनेगी पार्किंग


पोतराकुंड से भूतेश्वर स्टेशन के मध्य का स्थान चुना
खुशखबरी : बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने की समस्या होगी खत्म, डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लिया निर्णय.

मथुरा (AU) । श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीपवर्ती कालोनियों में देशी-विदेशी श्रद्धालुओं की बेतरतीब खड़ी गाड़ियों की समस्या अब खत्म होगी। जिला प्रशासन ने पोतराकुंड से भूतेश्वर स्टेशन के मध्य पड़ी पालिका की भूमि पर पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। पार्किंग निर्माण का काम विकास प्राधिकरण करवाएगा।

इस आशय की घोषणा जिलाधिकारी दिनेश चंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह की सुरक्षा को लेकर हुई जिला समन्वय समिति की बैठक में शनिवार को की गई। इस मौके पर जन्मभूमि की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को रखा गया। जन्मस्थान के आसपास खड़े होने वाले वाहनों की पार्किंग के मामले पर चर्चा हुई। निर्णय लिया कि पोतराकुंड से भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित पालिका की भूमि को पार्किंग के रूप में विकसित किया जाए।

वर्तमान में यहां कूड़ा डाला जाता है। बैठक के उपरांत अपर जिलाधिकारी, चीफ इंजीनियर विकास प्राधिकरण राकेश भाई, मंदिर मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा, ईओ पालिका भैरपाल सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर पोतराकुंड पर विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई गई पांच हाईमास्क लाइट अक्सर खराब रहने पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि विकास प्राधिकरण इन लाइटों को सही कराकर जन्मस्थान संस्था को रखरखाव के लिए हस्तगत कर देगा। पोतराकुंड पर पंजाब नेशनल बैक द्वारा पोषित प्याऊ को ठीक कराने के निर्देश बैंक को दिए।

जन्मस्थान पर सुरक्षा बतौर मोर्चा बनाने के लिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जन्मस्थान के पास अग्निशमन केंद्र स्थापना की योजना तैयार की गई। जन्मस्थान परिसर की विद्युत आपूर्ति, सफाई, सीसी कैमरों की स्थिति, अतिक्रमण तथा आवश्यकतानुसार बाहरी क्षेत्रों में चेकिंग पर भी विचार किया गया। बैठक में एसएसपी बीडी पाल्सन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

शेखावत को था ब्रज से विशेष लगाव


१९५३ में चौक में हुई जनसभा को किया था संबोधित
स्मरण: अमर उजाला को जताई थी ब्रज विकास की चिंता. मुख्यमंत्री बनने पर लगाई थी गिरिराज की परिक्रमा.

मथुरा (AU) । पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत का ब्रज भूमि से विशेष लगाव था। सबसे पहले वर्ष १९५३ में उन्होंने बृजभूमि को अपने ओजस्वी भाषण से लोगों को झकझोरा था। इसके बाद उनका बृज में आना-जाना लगा रहा। राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने मनौती स्वरूप गोवर्धन की कार से परिक्रमा भी लगाई थी। तब उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में ब्रज भूमि के विकास के प्रति अपनी चिंता का अहसास का कराया था।

जनसंघ की राजनीति में आने के बाद १९५२ के आम चुनाव में राजस्थान से चुने जाने के बाद १९५३ में हुए निकाय चुनाव में भैरों सिंह ने मथुरा के चौक बाजार में जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद ब्रज से उनका नाता जुड़ गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दर्शन के लिए तो वे दर्जन भर बार मथुरा आए। कई बार तो उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता बांके बिहारी माहेश्वरी के स्वामी घाट स्थित निवास पर रात्रि विश्राम भी किया। भाजपा नेता के मुताबिक शेखावत जब भी आते तब पार्टी की सक्रियता और स्थानीय राजनीति पर चरचा जरूर करते।

वर्ष १९९६ में राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर चुनने के बाद मनौती स्वरूप उन्होंने गोवर्धन की २१ किलोमीटर लंबी परिक्रमा लगाई थी। उस वक्त तत्कालीन डीएम सदाकांत शुक्ला से उन्होंने ब्रज के हालात जाने थे। अमर उजाला के विशेष बातचीत में शेखावत ने ब्रज के विकास के प्रति अपनी गंभीरता का अहसास ही नहीं कराया, बल्कि परिक्रमा के तत्काल बाद राजस्थान सीमा में आने वाले गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के पूंछरी क्षेत्र में सड़क का निर्माण और पौधारोपण कराया। करीब तीन वर्ष पूर्व वे भाजपा नेता कारिंदा सिंह के आवास पर भी आए थे। यह बृजभूमि में उनका आखिरी आगमन था।

दाऊजी के चरण दर्शन आज, समय बदला


बलदेव (AU) । श्रीदाऊजी महाराज मंदिर के प्रबंधक पीतंबर लाल पांडेय के अनुसार अक्षय तृतीया से मंदिर के दर्शनों का समय परिवर्तित हो जाएगा। रविवार से प्रातः छह से बारह बजे, सायं चार से पांच बजे, रात्रि सात से नौ बजे तक मंदिर दर्शनों के लिए खुला रहेगा। इससे पूर्व रविवार को दाऊजी के चरण दर्शनों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर पुजारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि दाऊजी महाराज के इस विशेष दर्शनों का विशेष पुण्य लाभ मिलता है।

अधिक मास के समापन पर नगर में उमड़े परक्रिमार्थियों का लोगों ने जगह-जगह सेवा सत्कार किया।
नगर में श्रद्धालुओं की सेवा में बस स्टैंड, शिव रतन बाजार, मोती बाजार, सराय, परिक्रमा मार्ग, रामजी मंदिर, नरहौली में शनिदेव मंदिर आदि प्रमुख स्थानों पर भंडारा और प्रसाद की व्यवस्थाएं की गईं। इसके अलावा पूड़ी सब्जी, बूंदी, मोमनथार, चाय, हलुआ आदि वितरित किया। इस अवसर पर दाऊदयाल शर्मा, बच्चन लाल पांडेय काकाजी, ज्ञानेंद्र पांडेय, अखिलेश पाठक, सोनू, मुकुट बिहारी, विनोद गर्ग, तोष पांडेय, अगंद शर्मा, बिहारी लाल, दाऊदयाल और सुनील अग्रवाल आदि थे।

भारतीय संस्कृति के पुरोधा है मुकुंद हरि महाराज


विद्वत सम्मेलन में संतों ने रखे विचार
आयोजन : पांच दिन तक मनाया जाएगा जयंती महोत्सव

वृंदावन (AU)। सुदामा कुटी में चल रहे संकीर्तन सम्राट स्वामी मुकुंद हरि महाराज के पांच दिवसीय जयंती महोत्सव के अंतर्गत संत-विद्वत सम्मेलन में सुदामा कुटी के अध्यक्ष महंत भगवान दास महाराज ने कहा कि संकीर्तन सम्राट स्वामी मुकुंद हरि महाराज भारतीय संस्कृति के बहुमूल्य पुरोधा थे। वह स्वरचित पदों का गायन अपने मधुर कंठ से करके सभी को भाव-विभोर कर देते थे। उनका सवर कोयल के समान था। मुख्य अतिथि चतुः संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद् के अध्यक्ष महंत सच्चिदानंद दास महाराज ने बाबा गोपालदास लघु सखी कृत मुकुंद हरि चालीसा नामक पुस्तक का लोकार्पण किया।

संयोजक बाबा गोपालदास ने कहा कि इस संसार में प्रतिदिन असंख्य व्यक्ति पैदा होते हैं और असंख्य लोग विदा होते हैं। याद केवल स्वामी मुकुंद हरि जैसे संतों को ही किया जाता है। कार्यक्रम में संगीतज्ञ वरुण, अंबरीश, नरेश कुमार ने मृदुल स्वर लहरियों के मध्य मुकुंद हरि महाराज द्वारा रचित पदों का गायन कर मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्वामी आदित्यानंद महाराज, महंत जगन्नाथ दास शास्त्री, भक्तमाल दास, बिहार लाल वशिष्ठ, डा. गोपाल चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

फोटो-पी-४
कैप्शन- वृंदावन के सुदामा कुटी में मुकुंद हरि महाराज के जयंती महोत्सव में उपस्थित संत एवं विद्वतजन।

महर्षि परशुराम जयंती पर विद्वत संगोष्ठी


मथुरा (DJ)। श्री रंगनाथ लोक सेवा संस्थान के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती की पूर्व बेला पर एक विद्वत संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को रंगनाथ प्रेस प्रांगण में किया गया।

इस अवसर पर आचार्य नरेश नारायण ने भगवान परशुराम को श्रीमन्नारायण का आवेशावतार बताते हुए 24 अवतारों में श्रेष्ठ अवतार बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि परशुराम ने 21 बार पृथ्वी को जीतकर उसे ब्राह्माणों को प्रदान किया। महेश शर्मा ने कहा कि हमें अपने जीवन में बड़ों का सम्मान करना सीखना चाहिए। सुरेश शर्मा ने कहा कि शक्ति तप से प्राप्त होता है। आज विप्र समाज तप से विमुख होता जा रहा है।

आनंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम अपने पिता के आज्ञाकारी थे। पिता का आशीर्वाद सर्वोपरि है। गिरिराज शास्त्री ने कहा कि भगवान मानव जीवन को संतुलित बनाने के लिए समय-समय पर अवतार धारण करते हैं। मधुमंगल शुक्ला ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की चिंता छोड़नी पड़ती है। भगवान परशुराम जी हमारे आदर्श हैं। महेश भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्माणों को संतोषी एवं तपस्वी होना चाहिए तभी विप्र समाज का गौरव बढे़गा।

Friday, May 14, 2010

May 15 Braj News

Taken from today's online Dainik Jagaran (Yahoo India) and Amar Ujala websites. This is a lot of fun, but would be better with pictures.

प्रभु ब्याह में मगन-धरा और गगन


मथुरा। अधिक मास का पुण्य दो गुना हो गया। एक पखवाड़े में अपने प्रभु को दो बार दूल्हा के रूप में सजाकर भक्तों ने नया इतिहास बना दिया। प्रभु की मोहिनी छवि, श्रंगार, महोत्सव की सुंदरता तथा श्रद्धा और उमंग का दीदार कर धरा एवं गगन भी मगन दिखाई दिये। अनेक फिल्मों का फिल्मांकन के योग्य इस ब्याह का आनंद लूटने के लिये जुटी भीड़ कई कीर्तिमान तोड़ कर नए प्रतिमान स्थापित कर दिये।

तीन साल तक तिथियों की घट-बढ़ के पश्चात तैयार होता है एक अधिकमास। धर्म क्षेत्र में पुण्य प्राप्ति के लिये इसे सर्वाधिक उत्तम माना जाता है। मंदिरों में पूरे साल में होने वाले सभी मनोरथ इस एक माह में पूर्ण किये जाते हैं। प्रभु द्वारिकाधीश के मंदिर में इसी परंपरा का पालन जोर शोर से किया गया। अभी कुछ ही दिन पूर्व नगर के चतुर्वेदी परिवार ने ब्याबला मनोरथ कराया था। इसका आनंद और उल्लास देखने के बाद अन्य भक्त समाज भी आगे बढ़ा। ऐसे उत्साही सेवकों से भरपूर गिर्राज सेवा समिति ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रभु को दूल्हा बनाने की ठानी।

समिति के सेवकों ने कई दिन की तैयारियों के बाद शुक्रवार को सायंकाल द्वारिकानाथ को अलौकिक, दिव्य श्रंगार से सुशोभित कर आनंद की बरसात की। इस दौरान मंदिर और उसके आस-पास के बाजार की चमक-दमक भरी सजावट अत्यंत मोहकता का आमचन कराती रही। महंके और दूर-दराज से मंगाए गये पुष्प तथा इत्र- फुलेल की सुगंध से वातावरण पूरे समय महकता रहा।

सायंकाल 6.30 बजे जैसे ही प्रभु ने मंद-मंद मुस्कान बिखरते हुये दर्शन देना शुरु किया हर ओर से जय-जयकार की ध्वनि ने गगन को मगन कर दिया। समिति के मुरारी अग्रवाल, दीनानाथ, अशोक कुमार आढ़ती, नीरज गोयल ने सपरिवार बराती एवं घरातियों की सेवा की। रात्रि में प्रभु के शयन के पश्चात दोनों पक्षों की जमकर दावत हुई।

..अब गूंजेगी शहनाई, चहकेगी तरुणाई

मथुरा। दैविक विधि-विधान के साथ अधिक मास का शुक्रवार को समापन हो गया। जिन्हें शुभ कर्म करने की एक मास के चाह थी उनका इंतजार खत्म हो गया। धार्मिक तबका शनिवार से अपने सभी शुभ कर्म करने के लिये स्वतंत्र हो जाएगा।

धार्मिक क्षेत्र में नियम है कि तीन साल में बचे समय से बना अधिकमास पुण्य कमाने के लिये भले अत्यंत महत्व का है किंतु इस दौरान शुभ कर्म पूरी तरह प्रतिबंधित होते हैं। तीस दिन से बेटे-बेटियों की शादी, मंदिर, ग्रह, दूकान, निर्माण, वाहन पूजन तथा अन्य प्रकार के सांसारिक शुभ कार्य शुरु करने के लिये इंतजार कर रहे थे। अधिकमास समाप्ति के पश्चात अब उन्हें शहनाई बजवाने तथा सभी शुभ कर्म करने की छूट होगी।

जानकार बताते हैं कि इस बार प्रथमा तिथि शनिवार को कुछ ही समय होने का भी लाभ मिल सकेगा। शुभ कार्य नहीं हो पाने से परेशान लोग शनिवार को लगने वाली द्वितीया तिथि के समय अपने कार्य शुरु कर सकेंगे। इस अधिकमास की समाप्ति का सबसे बड़ा मुहूर्त 16 मई को अक्षय तृतीय के दिन निकलेगा। अबूझ साया तथा अखंड मुहूर्त होने के चलते इस दिन सैकड़ों शादियां तथा पूजन-अर्चन, निर्माण इत्यादि शुभ कर्म किये जाएंगे। सबसे अहम और सगुन कार्य यह होगा कि युवा दिल चहक उठेंगे। सगाई, लगन और शादी जो होने लगेंगी।

मानसून की ज्यादा मेहरबानी फेर न दे किस्मत पर पानी


मथुरा। इस बार मानसून की ज्यादा मेहरबानी हो गई तो किसानों की किस्मत पर ही पानी फिर जाएगा। अधिक बारिश होने पर फसलें डूब जाएंगी। अतिरिक्त पानी को बरसाती नाले तेजी से नहीं खींच पाएंगे। क्योंकि तीन साल से इनकी सफाई नहीं कराई गई है। सभी नाले झाड़-झंखड़, घास-फूस और सिल्ट से अटे पड़े हैं।

बाढ़ आने से निपटने की भले ही तैयारियां चल रही हो, लेकिन अधिक बारिश होने पर फसलों को डूबने से बचाने की अभी कहीं कोई तैयारी नहीं की जा रही है। बरसाती पानी की निकासी के लिए अपर खंड आगरा केनाल में 53, लोअर खंड तृतीय में 51 और निचली मांट ब्रांच खंड गंगा नहर में 63 नाले है। इनमें राल, हुलवाना, कोसी आर्टिरीयल, बठैन और गोवर्धन ड्रेन ट्रंक ड्रेन है।

रनवारी के ऊपर से निकली राल ड्रेन सात गांवों में होने वाले जलभराव की निकासी कर यमुना में गिरती है। कई छोटे नाले भी इसी ड्रेन से जोड़े गए हैं। लालपुर, दहगांव, कामर, गिड़ोह में होने वाले जल भराव को गांव लालपुर से निकली हुलवान ड्रेन खींच कर गोवर्धन ड्रेन में डालती है। खरोट, अजीजपुर, दौताना, छाता, सेमरी और परखम में भरने वाले पानी की निकासी गांव खरोट से करीब दो किलोमीटर दूर से निकली कोसीआर्टिरीयल ड्रेन खींचती है। बठैन, कमई, जाब, खायरा, डहरौली को जलमग्न होने से बचाने का काम बठैन ड्रेन करती है।

कामा रेगुलेटर से निकली अंतर्राज्यीय गोवर्धन ड्रेन सीधे हाथिया, सौंख, रसूलपुर के पानी की निकासी करती है। गांव पैंठा में होने वाले जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए बना पैंठा नाला अतिरिक्त बरसाती पानी को खींच कर इसी ड्रेन में डालता है। हुलवाना और बठैन ड्रेन इसी ड्रेन में जाकर मिलती है। गांव सोन, सैंहा, नगला सांम, चक के पानी को निकासी लालपुर नाले से होती है। कुदरवन और बोरपा नाले से कुदरवन, जुनसुटी, ऊंचा गांव, कुंजेरा नाला कुंजेरा और राधाकुंड नाला राधाकुंड, मुखराई के अतिरिक्त पानी की निकासी होती है।

जिखन गांव नाल भी एक बड़े भू भाग की फसलों को डूबने से बचाता है। पचहेरा, भूरेका, कोलाहार, पथवाला, करहारी, ईखू, नवल गढ़, राया ब्यौंही बिजहारी, महावन, अलीपुर, पचावर, बल्देव, बिलंदपुर नाले सैकड़ों गांवों के किसानों की फसल को अतिरिक्त पानी से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। बताया गया है कि जिलाधिकारी दिनेश चंद शुक्ला ने पिछले दिनों बाढ़ नियंत्रण की ली बैठक में 31 मई तक नालों की सफाई कराए जाने के निर्देश दिए थे। बैठक में स्पष्ट कहा गया था कि बरसाती नालों में पानी के बहाव में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। अभी तक किसी भी नाले की सफाई का काम शुरू नहीं हो सका है।


वृंदावन: अक्षय तृतीया पर यातायात के पुख्ता



मथुरा। पुलिस ने अक्षय तृतीया पर वृंदावन नगर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था का खाका तैयार किया है। वाहन पार्किंग के स्थल भी चयन कर लिये गए हैं। बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाली सड़क पर बैरीकेडिंग लगाई जायेगी। पोंटून पुल से चार पहिया वाहनों के नगर के अंदर प्रवेश पर रोक रहेगी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामलाल वर्मा ने बताया कि रविवार को अक्षय तृतीया पर वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर मंथन किया गया। श्री वर्मा ने बताया कि दिल्ली और आगरा राजमार्ग से आने वाले समस्त वाहनों को छटीकरा से होकर रमणरेती से पूर्व पार्किंग स्थलों पर पार्क कराया जायेगा। छोटे वाहन एफसीआई गोदाम के अहाते व बड़े वाहन पीएल सर्राफ अस्पताल के समीप सेठ नारायण दस के प्लाट में पार्क होंगे। मथुरा से जाने वाले छोटे वाहन टीबी सेनोटोरियम के अहाते, बृजवासी अहाते एवं कात्यानी देवी अहाते में पार्क होंगे। बड़े वाहन टीबी सेनोटोरियम अस्पताल के सामने मार्ग पर पार्क कराए जायेंगे। यहीं से टेम्पो सवारी उठायेंगे। यहीं पर सवारी छोड़ेंगे। रोडवेज की बसें दिल्ली-आगरा राजमार्ग से वृंदावन जा सकेंगी। बसें मथुरा होकर वृंदावन रोडवेज बस स्टैंड जा सकेंगी। रिक्शा, साइकिल, मोटरसाइकिल, विद्यापीठ चौराहे पर डा.के.गोपाल की कोठी के सामने चौराहा गौतम पाड़ा, तिराहा सेवाकुंज की ओर गली राधा दामोदर रोड, प्रेमगली और सत्याकुंज से भजनकुंज रोड से ओम बिहारी मंदिर की ओर नहीं जाने दिए जायेंगे। इन स्थानों पर नगर पालिका बैरिकेडिंग करायेगी। मांट की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन पोंन्टून पुल से नहीं निकलने दिए जायेंगे।

आसमान से बरस रही आग


मथुरा। पिछले तीन दिन से आसमान से बरस रही आग ने जनमानस का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान भले ही एक डिग्री सेल्सियस नीचे खिसक गया हो, लेकिन गर्मी के तेवरों में कहीं भी कमी नहीं आई है। मौसम के जानकारों का पूर्वानुमान है कि दो चार दिन में बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम ने सुबह बदलाव के संकेत दिए थे। आसमान में अचानक बादल छा गए और इक्का-दुक्का बूंद भी गिरी। इसके बाद मौसम साफ हो गया। सूरज के चढ़ते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर में आग बरसने लगी। कृषि संभागीय परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र राया के तापमापी पर गत दिवस अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन शुक्रवार को इसमें एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रात में भी पारा एक डिग्री गिर कर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। आर्द्ररता में भी दो प्रतिशत की कमी आई। वायुमंडल में नमी 36 प्रतिशत से घट कर 32 प्रतिशत पर आ गई है। पारा भले ही एक डिग्री सेल्सियस गिर गया हो, लेकिन गर्मी की मार जनमानस पर बरकरार पड़ रही है। एलर्जी एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा को नुकसान पहुंच रहा है सनवर्न की शिकायत बढ़ने लगी है। शरीर के खुले भाग धूप में निकलने से काले पड़ने लगे हैं। शरीर में फुंसी भी निकल रही है। इनको खुजलाने से शरीर में संक्रमण फैल रहा है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि आंखों में भी एलर्जी की शिकायत बढ़ रही है। आंख लाल पड़ रही हैं और उनसे चिपचिपा पदार्थ निकल रहा है।


कुसुम सरोवर पर बिखरेगी अब शरदोत्सव की छटा


संस्कृति विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव

अब हर वर्ष के लिए यही होगा आयोजन स्थल
पांच एकड़ में फैले गुलाब बाड़ी में बनेगा मंच

अमर उजाला एक्सक्लूसिव

मथुरा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ब्रज के बहुप्रतीक्षित शरद महोत्सव के रंग अब गोवर्धन स्थित पौराणिक स्थल कुसुम वन सरोवर पर बिखरा करेंगे। चंद्रमा की धवल चांदनी और कृष्ण लीला के साक्षी खूबसूरत सरोवर पर कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां भारतीय संस्कृति की एक अलग ही छवि प्रस्तुत करेंगी। यह पर्यटन और संस्कृति दृष्टिकोण से बेहद बेहतरीन साबित होगा। इसी कांसेप्ट के साथ संस्कृति विभाग ने कुसुम सरोवर पर शरदोत्सव के प्रतिवर्ष आयोजन का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

गौरतलब है कि अप्रैल में केंद्रीय और राज्य पर्यटन सचिव के संयुक्त दौरे ने ही कुसुम सरोवर की कायापलट के संकेत दे दिए थे। सचिवों ने कुसुम सरोवर की भव्यता से प्रभावित होकर इसके उच्चस्तरीय विकास की योजना बनाने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए थे। सूत्रों के मुताबिक इन निर्देशों के मद्देनजर ही इस स्थल पर शरद महोत्सव जैसे उत्सव के आयोजन की योजना बनाई गई है। इसके पास होने की संभावना जताई जा रही है।

इससे पूर्व पौराणिक स्थल को आयोजन के लिए मुफीद बनाया जाएगा। कुसुम वन सरोवर स्थित पांच एकड़ में फैले गुलाब बाड़ी क्षेत्र से बबूल और अन्य पेड़ हटवाकर इस स्थल पर महोत्सव के लिए मंच और लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग स्थल, पहुंच मार्ग आदि का विकास किया जाएगा। संस्कृति, पर्यटन और पुरातत्व विभाग मिल कर विकास कार्य करेंगे।

उप्र संस्कृति विभाग के वाईपी सिंह ने बताया कि कुसुम सरोवर पर शरद महोत्सव के आयोजन का प्रपोजल शासन को भेजा गया है। बजट पास होने का इंतजार है। आगरा मंडल के कल्चरल इंचार्ज रत्नेश शर्मा ने बताया कि प्रपोजल पास होने के बाद इस दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे।

अक्षय तृतीया : मंदिरों में सजने लगे फूल बंगले


वृंदावन में उमड़ने लगा श्रद्धालुओं का रेला इंतजाम

बांके बिहारी मंदिर में चरण दर्शन की तैयारी पूरी वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित, अन्य जिले से मांगा फोर्स |

वृंदावन। १६ मई को अक्षय तृतीया पर्व पर श्री धाम वृंदावन के सप्त देवालयों में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पावन पर्व की मंदिरों में तैयारी जोरों पर हैं। मंदिरों को भव्यता देने के लिए सजाया संवारा जा रहा है। वहीं अनेक मंदिरों में भव्य फूल बंगले भी सजाए जाएंगे।

बांके बिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाले चरण दर्शन के लिए मंदिर में तैयारियां पूरी की
यह पर्यटन और संस्कृति दृष्टिकोण से बेहद बेहतरीन साबित होगा। इसी कांसेप्ट के साथ संस्कृति विभाग ने कुसुम सरोवर पर शरदोत्सव के प्रतिवर्ष आयोजन का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

गौरतलब है कि अप्रैल में केंद्रीय और राज्य पर्यटन सचिव के संयुक्त दौरे ने ही कुसुम सरोवर की कायापलट के संकेत दे दिए थे। सचिवों ने कुसुम सरोवर की भव्यता से प्रभावित होकर इसके उच्चस्तरीय विकास की योजना बनाने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए थे। सूत्रों के मुताबिक इन निर्देशों के मद्देनजर ही इस स्थल पर शरद महोत्सव जैसे उत्सव के आयोजन की योजना बनाई गई है। इसके पास होने की संभावना जताई जा रही है।

इससे पूर्व पौराणिक स्थल को आयोजन के लिए मुफीद बनाया जाएगा। कुसुम वन सरोवर स्थित पांच एकड़ में फैले गुलाब बाड़ी क्षेत्र से बबूल और अन्य पेड़ हटवाकर इस स्थल पर महोत्सव के लिए मंच और लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग स्थल, पहुंच मार्ग आदि का विकास किया जाएगा। संस्कृति, पर्यटन और पुरातत्व विभाग मिल कर विकास कार्य करेंगे।

उप्र संस्कृति विभाग के वाईपी सिंह ने बताया कि कुसुम सरोवर पर शरद महोत्सव के आयोजन का प्रपोजल शासन को भेजा गया है। बजट पास होने का इंतजार है। आगरा मंडल के कल्चरल इंचार्ज रत्नेश शर्मा ने बताया कि प्रपोजल पास होने के बाद इस दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे।


पहले जयपुर मंदिर में होता था उत्सव


मथुरा। वर्षों तक शरदोत्सव वृंदावन स्थित राजस्थान सरकार के देवस्थान के अधीन संचालित जयपुर मंदिर में हुआ करता था। पिछले ८-१० सालों से ये महोत्सव नहीं हो पा रहा। संस्कृति विभाग और प्रशासन की पहल पर वर्ष २००९ में ये आयोजन एक बार फिर वृंदावन स्थित शोध संस्थान पर आयोजित किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब यह आयोजन गोवर्धन में किए जाएगा।

यह पर्यटन और संस्कृति दृष्टिकोण से बेहद बेहतरीन साबित होगा। इसी कांसेप्ट के साथ संस्कृति विभाग ने कुसुम सरोवर पर शरदोत्सव के प्रतिवर्ष आयोजन का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

गौरतलब है कि अप्रैल में केंद्रीय और राज्य पर्यटन सचिव के संयुक्त दौरे ने ही कुसुम सरोवर की कायापलट के संकेत दे दिए थे। सचिवों ने कुसुम सरोवर की भव्यता से प्रभावित होकर इसके उच्चस्तरीय विकास की योजना बनाने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए थे। सूत्रों के मुताबिक इन निर्देशों के मद्देनजर ही इस स्थल पर शरद महोत्सव जैसे उत्सव के आयोजन की योजना बनाई गई है। इसके पास होने की संभावना जताई जा रही है।

इससे पूर्व पौराणिक स्थल को आयोजन के लिए मुफीद बनाया जाएगा। कुसुम वन सरोवर स्थित पांच एकड़ में फैले गुलाब बाड़ी क्षेत्र से बबूल और अन्य पेड़ हटवाकर इस स्थल पर महोत्सव के लिए मंच और लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग स्थल, पहुंच मार्ग आदि का विकास किया जाएगा। संस्कृति, पर्यटन और पुरातत्व विभाग मिल कर विकास कार्य करेंगे।

उप्र संस्कृति विभाग के वाईपी सिंह ने बताया कि कुसुम सरोवर पर शरद महोत्सव के आयोजन का प्रपोजल शासन को भेजा गया है। बजट पास होने का इंतजार है। आगरा मंडल के कल्चरल इंचार्ज रत्नेश शर्मा ने बताया कि प्रपोजल पास होने के बाद इस दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे।


पोखर और तालाब सूखे पशु-पक्षी अकुलाए

पानी नहीं भरवाया तो करेंगे आंदोलन: हालात ज्वार-बाजरा सूखने के कगार पर पानी की टंकी और हैंडपंप खराब

अकोस (बलदेव)। गरमी चरम पर पहुंचने से देहात में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पोखर और तालाब सूखने लगे हैं। इंसान तो इंसान पशु-पक्षी भी पानी के लिए अकुला रहे हैं। समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

क्षेत्र के गांव बरौली, कचनऊ और पटलौनी में पानी की टंकियां बंद पड़ी हैं। गढ़ी सुक्खा, मगना, गढ़सौली, नगला डियोंड़िया, आंगई और सेलखेड़ा आदि गांव की पोखर सूखने से पशुओं तक को पीने के पानी के लाले पड़े हैं। बलदेव, दघेंटा रजवाहा में कई माह से पानी नहीं आया। इससे पेयजल के साथ पशुओं के लिए हरा चारा उगाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। ज्वार-बाजरा की फसल पानी के अभाव में सूख रही है।

गांव चौरम्बार के अजीत सिंह, गढ़ी सुक्खा के कोमल सिंह, गढ़सौली के राजपाल तोमर, मड़ौरा के योगेंद्र सिंह, सेलखेड़ा के श्रीनिवास पहलवान, पटलौनी के डा. मीनेश चौधरी आदि ने बंद पड़ हैंडपंपों को चालू कराने की प्रशासन से मांग की है। किसान नेता बुद्धा सिंह प्रधान, रालोद मंडल उपाध्यक्ष डा. एनपी सिंह भरंगर, भाजपा ब्लाक अध्यक्ष डा. धु्रव सिंह तोमर, भाकियू नेता गजेंद्र सिंह पंच आदि ने जिलाधिकारी से सूखी पड़ी पोखर और तालाबों को भरवाने, रजवाहों में पानी छुड़वाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

छटीकरा से न जाकर मथुरा मार्ग से वृंदावन पहुंचेंगी बसें


अक्षय तृतीया पर ट्रैफिक का नया खाका: रूट डाइवर्जन

पैंटून पुल से किसी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा। पानी गांव पुल से होकर वाहनों को गुजरने की व्यवस्था।

मथुरा। अक्षय तृतीया के पर्व के मद्दे नजर वृंदावन नगर में यातायात व्यवस्था की गई है। रोडवेज की बसें हाइवे से छटीकरा होती हुए वृंदावन न जाकर मथुरा रोड होकर सीधा वृंदावन बस अड्डा पहुंचेगी। वहीं वाहनों को मांट के पैंटून पुल की बजाए पानी गांव पुल से मथुरा में प्रवेश कराया जाएगा।

एसएसपी बीडी पॉल्सन ने इस संबंध में बताया कि दिल्ली और आगरा राजमार्ग से आने वाले सभी वाहनों को छटीकरा होकर रमणरेती के पूर्व पार्क कराया जाएगा। छोटे वाहनों को एफसीआई गोदाम के अहाते में तथा बड़े वाहनों को पीएल सर्राफा अस्पताल के पास सेठ नारायण दास के अहाते में पार्क कराया जाएगा। वाहनों को रोड के किनारे खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। परिक्रमा मार्ग की ओर किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। कुछ वाहन सुनरख रोड से परिक्रमा में प्रवेश करेंगे उन्हें तिराहे पर ही रोक कर पार्क करा दिया जाएगा।

मथुरा की ओर से वृंदावन आने वाले छोटे वाहनों को टीवी सैनिटोरियम से पहले बृजवासी अहाते में तथा टीवी अस्पताल के अहाते में एवं कात्यानी देवी अहाते में पार्क कराया जाएगा। बड़े वाहन टीवी सैनिटोरियम अस्पताल के सामने पार्क कराए जाएंगे। रिक्शा, साइकिल, मोटरसाइकिल बांके बिहारी मंदिर की तरफ से यातायात को प्रभावित कर सकते हैं। अतः रिक्शा, साइकिल एवं बाइक विद्यापीठ चौराहा. डा. के गोपल की कोठी के सामने चौराहा गौतम पाड़ा, तिराहा सेवाकुंज की ओर गली, राधादामोदर रोड, प्रेम गली, सत्या कुंज से भजन कुंज रोड से ओम बिहारी मंदिर की ओर नहीं जाने दिए जाएंगे। रंगजी मंदिर के सामने विद्यापीठ तिराहा, रमणरेती अटल्ला चुंगी के पास बांके बिहारी वाली सड़क पर बैरीकेडिंग की व्यवस्था की गई है।

अमावस्या पर गोवर्धन में उमड़े लाखों श्रद्धालु


अधिकमास के अंतिम दिन पुण्य कमाने की होड़
समूचे परिक्रमा मार्ग में लगे भंडारे एवं प्याऊ की सेवा

गोवर्धन। अधिक मास के अंतिम दिन अमावस्या के अवसर पर रात्रि में परिक्रमार्थियों को जन सैलाब उमड़ा। अव्यवस्थाओं पर आस्था भारी पड़ गई। रात्रि को गई बिजली प्रातः तक नहीं आई। फलतः परिक्रमार्थियों को काफी दिक्कतें हुइर्ं। श्रद्धालुओं ने मानसी गंगा का स्नान कर गिरिराज पूजा की।

अधिक मास के अवसर पर अमावस्या के होने के कारण चौदस की रात्रि में १० बजे से परिक्रमा में सिर ही सिर दिखने लगे। वहीं मथुरा पैंठ वाली पार्किंग पर प्राइवेट डग्गेमार वाहनों के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी कारण श्रद्धालुओं ने तीन किलोमीटर दूर से परिक्रमा प्रारंभ की। परिक्रमा मार्ग में सड़क निर्माण के चलते जगह-जगह गिट्टियां होने से परेशानी उठानी पड़ी। आन्यौर परिक्रमा मार्ग में नालियां गंदगी से भरी पड़ी थी। उधर जतीपुरा स्थित गिरिराज मुखारबिंद के बाजार में अतिक्रमण के चलते परेशानी श्रद्धालुओं को कष्ट झेलना पड़ा। पूंछरी के लौठा के निकट अंधकार रहा। बड़ा बाजार की नालियों का पानी मार्ग में फैल रहा था, जिससे नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खुलती दिखी।

अमावस्या के कारण सप्तकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित भंडारे चल रहे थे, वहीं निःशुल्क दवा का भी वितरण हो रहा था। राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग में वैष्णव सेवा आश्रम पर श्री जयश्री कृष्णाचार्य के निर्देशन में प्रसाद वितरण हुआ। श्रीराधा दामोदर सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से प्याऊ लगाई गई। रामानदांश्रम आन्यौर परिक्रमा मार्ग में संत कृष्णदास कंचन महाराज के निर्देशन में रात्रि भर प्रसाद वितरण हुआ। कंचन धाम पर रामलीला में दर्शकों को बैठाकर भोजन कराया गया। कलाधारी आश्रम पर चल रहे भण्डारों को बाल भोग, राजभोग के साथ जलजीरा की प्याऊ लगाई। गिरिराज सेवा समिति मुंबई श्रीचंद मुक्खीराम नदबई, भरतपुर की ओर से श्रद्धालुओं को शर्बत दिया गया।

Thursday, May 13, 2010

May 14 Braj News

May 14, Jagaran. Typos are from the site itself.

ब्रज का विकास कराएंगे गोवा के मुख्यमंत्री


मथुरा। गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामथ ने कहा है कि प्रभु श्री कृष्ण की जन्म भूमि में हुआ विकास कार्य पर्याप्त नहीं है। वह अपने व्यक्तिगत संपर्क एवं प्रभाव का इस्तेमाल करके मथुरा-वृंदावन क्षेत्र का और अधिक विकास कराएंगे।

धार्मिक यात्रा पर आये मुख्यमंत्री ने ये बातें गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहीं। श्री कामथ ने पढ़रपुर जैसे धार्मिक स्थल का हवाला देते हुये बताया कि वहां के समुचित विकास के लिये उन्होंने हर संभव सहयोग लिया। उनकी इच्छा है कि सुंदर, मनोरम गोवा तथा भगवान की जन्म भूमि का संबंध आत्मीय बने। एक दूसरे के काम आएं।

मुख्यमंत्री के साथ आये श्री प्रमोद कृष्णम् महाराज ने बताया कि जिस संभल में भगवान कल्कि अवतार धारण करेंगे वह वहां के पीठाधीश्वर हैं। नृसिंह, राम-कृष्ण के बाद अब कल्कि अवतार होगा। उनकी इच्छा है कि प्रभु कृष्ण की नगरी से अमृत से जीवन वास्ते प्रेम का रास्ता निकाले। मुख्यमंत्री श्री कामथ ने सायंकाल रामायण प्रचारिणी समिति के वार्षिकोत्सव, श्री राम कथा-प्रवचन एवं भजन संध्या समारोह का भी आनंद लिया। द्वारिकाधीश व श्री कृष्ण जन्म भूमि स्थित केशव देव के दर्शन किये।

गोवा के मुख्यमंत्री ने मंदिरों के दर्शन किए



वृंदावन। गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामथ ने परिवार के साथ गुरुवार की शाम नगर के विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए। इस्कॉन मंदिर में दर्शन के बाद वे भक्तों के साथ नाचने भी लगे।

राजनीतिक चर्चा पर एतराज जताते हुए उन्होंने पत्रकारों से धार्मिक बातें कीं। उन्होंने कहा कि गोवा और वृंदावन में बहुत समानताएं भी हैं। वहां पाश्चात्य का प्रेम है तो यहां भक्ति का। भक्ति सर्वोपरि है, इसलिए मनुष्य चाहे कहीं भी रहे लेकिन ब्रज में आकर भक्ति से वंचित नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि गोवा में भी मंदिरों की संख्या बढ़ रही है।

कामथ ने कहा कि गोवा विदेशी एवं देशी सैलानियों के लिए विशेष पर्यटकस्थल है। वहां की सुरक्षा के लिए केंद्र एवं गोवा की सरकार कृत संकल्पित है। इससे पहले उन्होंने इस्कॉन एवं बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर नारायण गिरि महाराज, रामगोपाल, जुगलकिशोर गोस्वामी, रामकिशन उपस्थित थे।

फोटो-पी-४
वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में दर्शन के बाद बाहर आते गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामथ।

मथुरा-वृंदावन दस वर्ष पूर्व जैसा ही: कामत


शिरडी जैसा विकास यहां नहीं दिखता

मथुरा। दस वर्ष पूर्व जैसा ही है मथुरा-वृदांवन, जबकि महाराष्ट्र का धार्मिक स्थल शिरडी बदल चुका है। वहां पर्याप्त विकास हुआ है। यह कथन है गोवा के मुख्यमंत्री दिगबंर कामत का। उन्होंने कहा कि मथुरा और वृंदावन समेत ब्रज के समस्त दर्शनीय स्थलों को संजोकर रखने की आवश्कता है।

कामत ने गुरुवार को यहां अमर उजाला से एक अनौपचारिक मुलाकात में कहा कि वह मथुरा-वृदांवन में दर्शन के लिए आते रहे हैं। १० वर्ष से यहां आने के बाद देखा है कि मथुरा-वृंदावन विकास के मामले में पहले जैसा ही है। कोई विकास नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि योगीराज श्रीकृष्ण की नगरी की टूटी सड़कें देख श्रद्धालुओं को यह सब कचोटता होगा।

उन्होंने शिरडी का उदाहरण देते हुए कहा कि दस वर्ष पहले वहां कुछ नहीं था। अब शिरडी का विकास देखने लायक है। महाराष्ट्र सरकार ने ऐसा कर दिखाया है। शिरडी आने वाले भक्त को सुविधा मिल रही है। वहां आने वाला हर श्रद्धालु गदगद हो जाता है। इसी प्रकार मथुरा-वृंदावन का विकास भी वह देखना चाहते हैं। वार्ता के दौरान सुनील अग्रवाल स्वीटी, राजन पाठक, कांग्रेस नेता गिरधारी लाल पाठक मौजूद रहे।

वर्तमान में यमुना का अस्तित्व खतरे में


मथुरा। वृन्दावन हेरीटेज एलायंस की एक बैठक बुधवार को वंशीवट स्थित ठा. वंशीवट बिहारी मंदिर में महंत गोविंद शरण महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें वृन्दावन के बिगड़ते स्वरूप पर चिंता जताई गई। इस अवसर पर भगवतशरण गौतम ने कहा कि यमुना, ब्रज रज एवं प्राचीन वृक्ष वृन्दावन की पहचान हैं।

वर्तमान में यमुना का अस्तित्व खतरे में है। आचार्य नरेश नारायण ने कहा कि यमुना में नालों को गिरने से रोका जाय। कोई भी ब्रजवासी यमुना को गंदा होते नहीं देख सकता है। अधिवक्ता प्रतिभा शर्मा ने कहा कि यमुना योगीराज भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की लीलाओं की रास लीलाओं की साक्षी रही है।

इसे जितनी प्राचीनता से सुसज्जित किया जाय, वह उतनी ही सुंदर लगेगी। बालकृष्ण गौतम ने कहा कि वृन्दावन के घाट अन्य तीर्थ स्थलियों के घाटों से वास्तुकला की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनको भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित किया जाना चाहिए।

सांसद ने ली यमुना प्रदूषण की जानकारी


मथुरा। सांसद जयंत चौधरी ने गुरुवार को यमुना प्रदूषण मुद्दे पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मंथन किया। इस मौके पर इस मुद्दे से जुड़े तमाम लोगों ने उन्हें प्रदूषण मुक्ति में आने वाली अड़चनों और प्रशासनिक रुख की जानकारी दी। इस पर सांसद ने इस मामले को संसद में उठाने का आश्वासन दिया।

सांसद जयंत चौधरी ने यमुना प्रदूषण मुद्दे पर स्वयं पहल करते हुए इस मामले से जुड़े चतुर्वेदी समाज, ब्राह्मण समाज, प्रेस एवं संभ्रांत लोगों की बैठक बुलाई। इस मौके पर उन्होंने सभी से यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए सुझाव मांगे। इस दौरान कांतानाथ चतुर्वेदी ने अवगत कराया कि इस मामले में करोड़ों खर्च के बाद भी यमुना की दशा नहीं सुधरी है।

हाईकोर्ट के आदेशों की प्रशासन लगातार धज्जियां उड़ा रहा है। इस पर सांसद जयंत ने हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों की कापी मांगी। साथ ही इस मुद्दे को संसद में उठाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में रालोद का एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से मिलेगा। इस मौके पर प्रशासन से जवाब-तलब कर करोड़ों खर्च कहां हुआ, इसका ब्यौरा मांगा जाएगा। इस अवसर पर रालोद के नगर अध्यक्ष श्याम चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पेयजल और सफाई


मथुरा। एक तरफ शासन भीषण गर्मी में पानी और गंदगी को लेकर संवेदनशील है तो दूसरी तरफ अफसरों की मौज मस्ती चल रही है। पेयजल और सफाई के लिए जिम्मेदार अधिकारी कहां गये हैं और कब आयेंगे कोई नहीं जानता।
सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. बृजेश चंद्रा सफाई कार्यो में रुचि नहीं ले रहे। मुख्य स्वच्छता निरीक्षक नरेश बाबू कोर्ट में पेशी के लिए एक दिन का अवकाश लेकर गए थे।

पेयजल की किल्लत के बीच तो हाल और भी बुरा है। कार्यवाहक जलकल अभियंता कुं. रवींद्र सिंह दो दिन के अवकाश पर गए थे, लेकिन वह तीस अप्रैल से गायब हैं। उनकी अनुपस्थिति में जलकल में आने वाली शिकायतों का निस्तारण लटका हुआ है। नलकूपों की हालत खराब बतायी जा रही है।

अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था एवं वित्त प्रभारी अवधेश तिवारी दो बार खराब एवं नए बने नलकूपों का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन जो खराब हैं, उनकी मरम्मत का कार्य ठीक से नहीं हो रहा है तो दूसरी ओर कई नए नलकूपों से सप्लाई अभी भी शुरू नहीं हो पायी है।

भागवत 3ाव!ा से ान की प्राक्त्रित


मथुरा। ब्रजराज श्री कृष्ण के गोपियों संग प्रेम और स्नेह की कथाओं से आज पूरा देश ही नहीं बल्कि धरती के कोने-कोने पर प्रेम संदेश फैला हुआ है। जिससे विदेशों से भी कृष्ण प्रेम रस में डूबने के लिए श्रद्धालुओं का जमघट ब्रज में लगा रहता है।

यह प्रवचन नगर के बल्देवगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पं. नन्नूमल शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराने के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा कि बिना प्रेम और स्नेह के प्रार्थना सफल नहीं होती। तभी तो जब ऊधौ श्री कृष्ण को गोकुल से लेने आए तो गोपियों ने उन्हें कृष्ण को न ले जाने देने के लिए हर सम्भव प्रयास किये।

जिस पर जिस कृष्ण ने कहा कि मेरा तन जरूर जा रहा है, लेकिन मन हमेशा तुम्हारे पास ही रहेगा। इस दौरान उन्होने ये तो प्रेम की बात है ऊधौ भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कलाकरों द्वारा प्रस्तुत संगीतमयी धुनों ने पूरा वातावरण कृष्णमयी कर दिया।

Tuesday, May 11, 2010

May 12 Braj News


एक करोड़ श्रद्धालुओं ने गोवर्धन परिक्रमा दी

गिर्राज महाराज पर चढ़ रहा सिंथेटिक दूध


आस्था

२७ दिन में लाखों रुपये का दूध से हुआ अभिषेक

गोवर्धन। अधिकमास के २७ दिन में अनुमान है कि इन दिनों में एक करोड़ लोगों ने परिक्रमा की है। लाखों रुपये का सिंथेटिक दूध गिरिराज महाराज पर चढ़ चुका है।

अधिक मास मेले में दूरदराज से भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। अभी तक २७ दिन में करीब एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के परिक्रमा लगाए जाने का अनुमान है। परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले गिरिराज मुखारबिंद मुकुट, मानसी गंगा, दान घाटी और जतीपुरा गिरिराज मुखारबिन्द में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है। प्रत्येक परिक्रमार्थी इन स्थानों पर दूध चढ़ाकर अपने आराध्य को नमन कर रहा है।

इन स्थानों पर लगभग ६०० दुकानें केवल दूध-भोग की लगी हुई हैं, जिन पर पांच रुपये से २५ रुपये तक के कु ल्हड़ में दूध मिलता है। इससे अधिक मांगने पर प्लास्टिक की बाल्टी में दिया जाता था। यह दूध असली न होकर पानी जैसा या फिर पाउडर से तैयार किया जाता है।

दूध वालों की पौ बारह तो हुई हैं, वहीं श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची। इसके बावजूद भी परिक्रमार्थियाें की श्रद्धा कहीं भी कम दिखाई नहीं दी। लगातार अपने आराध्य के प्रति आस्था दिन-ब-दिन बढ़ने वाली भीड़ से आंकी जा सकती है। हालांकि प्रशासन एवं नगर पंचायत की व्यवस्थाओं को श्रद्धालु कोसते दिख जाएंगे।



भीख के लिए भगवान का रूप


मथुरा। राधा-कृष्ण की नगरी में इमोशनल ब्लैकमेलिंग का अपना ही अंदाज है। कोई राधा-कृष्ण के भेष में भीख मांग रहा है तो कोई भगवान शिव की तरह सांप डाले घूम रहा है।

हाल में राधा-कृष्ण के स्वरूप को लेकर की गई टिप्पणी के बाद ब्रजवासियों में इस कदर उबाल आया कि अखबार रंग गये। लेकिन यहां तो राधा-कृष्ण के रूप को इस कदर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के सामने पेश किया जा रहा है कि न केवल ब्रजभूमि बल्कि सभ्य समाज भी शर्मसार हो जाए। जिन आराध्य को पूजने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं उन्हीं का स्वरूप धर कर बच्चों से भीख मंगवाई जा रही है।

सात कोसीय गिरिराज परिक्रमा में तो मानो मान-मर्यादा ही ताक पर रख दी गयी है। गर्मी के दिनों में शाम होते ही भीख मांगने वालों की पलटन परिक्रमा मार्ग में जहां-तहां पहुंच जाती है। परिक्रमा में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर राधा-कृष्ण की तरह मुकुट लगाये और माला पहने बच्चों के जोड़े हाथ में कटोरा लिये मिल जाएंगे।

और तो और भीख देने वालों को राधा-कृष्ण की तरह आशीर्वाद और न देने वालों को कटु शब्द बोलना परम्परा बन गयी है। इमोशनल ब्लैकमेलिंग यहीं खत्म नहीं होती। मान्यता है कि ब्रज में सभी देवताओं का वास था। शायद इसी लिए भगवान शंकर के रूप में बच्चे कटोरा लिये घूमते मिल जाएंगे।

कोई अपने शरीर पर सांप डाल लेता है तो कोई बीच सड़क पर सर्प डालकर खड़ा हो जाता है। रामनामी ओढ़े भिखारी श्रद्धालुओं के सामने कभी सांप को दूध के लिए तो कभी गाय को चारे के लिए भीख मांगते हैं। भगवान के नाम और रूप पर भीख मांगने वालों में दस-बारह साल के बच्चों की संख्या अधिक है। कोई भावना में बहकर तो कोई डर के मारे पैसा दे देता है।

यही नहीं परिक्रमा मार्ग में ऐसे भी भिखारी मिल जाएंगे जो रात में अपने अंग-भंग दिखाकर भीख मांगते हैं और सुबह मजे से मस्ती करते हैं। हाथ और पैर से विकलांग बनने के लिए शरीर पर लेप लगा लिया जाता है। यह तरीका गोवर्धन के अलावा बरसाने में भी खूब अपनाया जा रहा है।