Sunday, August 15, 2010

रिफाइनरी की सुरक्षा परखी
बाद/मथुरा। Sunday, August 15, 2010 रिफाइनरी की सुरक्षा को परखने के लिए पुलिस ने शनिवार को मॉक ड्रिल की। सड़क पर अचानक पुलिस बल को देख लोग हैरान हो गए। सीएसएफ के जवानों ने रिफाइनरी प्लांट को खंगाला।
एसपीआरए राधा मोहन भारद्वाज के निर्देशन पर शनिवार को मॉक ड्रिल अभ्यास थाना रिफाइनरी से शुरू हुआ। अभ्यास में करीब ३५० पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। इसमें सीओ, एसओ और कई उप निरीक्षक समेत २०० से अधिक सिपाही मौजूद थे। यातायात पुलिस और एलआईयू भी अभियान में शामिल रही। इस बार सेना की टुकड़ी ने अभियान में शिरकत नहीं की।
पुलिसकर्मियों ने एक तरफ से चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों को टोलियों के रूप में भेजा गया। पुलिस ने हाइवे, बिग बाजार, रिफाइनरी मेनगेट, नौ नंबर गेट, बीपीसीएल, एसपीसीएल, बीडीएफ, औरंगाबाद तिराहा, अगनपुरा मोड़, रेलवे कालोनी मोड़, रेलवे स्टेशन बाद के अलावा गांव भैंसा, रिफाइनरी के पीछे का एरिया, गांव बाद आदि क्षेत्रों में सघन चेकिंग की।
पुलिसकर्मियों ने जहां वाहनों की चेकिंग की, वहीं बिग बाजार के समीप कुछ लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस की करीब दो घंटे तक चली इन गतिविधियों को लेकर हाइवे से गुजरने वाले वाहनों में सवार लोग कौतूहल रहा। हाइवे से गुजरने वाले वाहन में बैठे लोग पुलिस की इस सतर्कता का कारण जानने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।

2010-08-15

तीन साल में प्रदेश का समग्र विकासः रामवीर


फरह/मथुरा (AU Sunday, August 15, 2010) । प्रदेश के ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा है कि बसपा सरकार सर्वजन के हित में विकास कार्य करा रही है। जो काम कांग्रेस एवं अन्य सरकारें पिछले ६३ सालों में नहीं कर सकीं उसे माया सरकार ने तीन साल में कर दिखाया है। सरकार ने महामाया आर्थिक मद्द योजना, कांशीराम आवास जैसी योजनाएं चलाकर सर्वहारा वर्ग के आंसू पोंछने की कोशिश की है।

ऊर्जा मंत्री शनिवार को ओल में बनने जा रहे ३३/११ केवीए के विद्युत सब स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नींव की ईट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस विद्युत सबस्टेशन के निर्माण में २.२५ करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस सबस्टेशन को २२० केबी गोकुल बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। निर्माण छह माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे २८ गांवों को बिजली मिल सकेगी। अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री एवं मांट विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि बसपा के शासन में प्रदेश समग्र विकास की ओर बढ़ा है।

इस मौके पर एसडीएम राकेश मालपानी, सीओ प्रीति बाला, कोआपरेटिव अध्यक्ष डा. ललित शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, वीरी सिंह, बसपा नेता दीपक गौड़, विद्युत विभाग केडी प्रसाद, देवेंद्र पचौरिया, आरएन लाल, एससी गोयल, नीरज अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



बरसाना में प्रतिबंध के बाद भी अवैध खनन


मथुरा (AU Sunday, August 15, 2010)। नंदगांव-कोसी रोड पर अवैध रूप से १४ के्रशर संचालित होने पर भारतीय किसान यूनियन एवं मान मंदिर बरसाना के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। किसान नेताओं ने क्रेशर से बरसाना की पहाड़ियों पर हो रहे अवैध खनन एवं के्रशर संचालन पर रोक का हवाला देते हुए ज्ञापन सौंपा। २५ अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया। किसानों ने चेतावनी देते ऐसा नहीं होने पर के्रशरों के खिलाफ कठोर कदम उठाने का एलान कर दिया।

जिलाध्यक्ष हरेश ठेनुआं का कहना है कि डीएम ने २८ जून २०१० को क्रेशरों के भंडारण लाइसेंस पर रोक लगा दी थी। बावजूद के्रशरों से न केवल पहाड़ियों का अवैध खनन किया जा रहा है, बल्कि पत्थरों का भंडारण कर उन्हें पीसा जा रहा है। इन क्रेशर संचालकों के पास दो वर्ष से अधिक समय तक के भंडारण की अनुमति भी नहीं है। हो रहे अवैध खनन से उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है।

आदेशों के बावजूद क्रेशरों को हटाया नहीं गया है। उन्होंने डीएम से १४ क्रे शर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर बंद कराने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो ३१ अगस्त से प्रदेश भर के एक लाख किसान और कृष्ण भक्त आंदोलन कर इन क्रेशरों को स्वयं हटवा देंगे। प्रतिनिधिमंडल में बच्चू सिंह, सुनील सिंह शामिल थे।



सीतारामजी की झांकी को लोग निहारते रहे


वृंदावन (AU Sunday, August 15, 2010)। मलूकपीठ सेवा संस्थान न्यास के तत्वावधान में चार दिवसीय सीताराम विवाह महोत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ करते हुए महामंडलेश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने देश की बहुमूल्य निधि हैं। राजस्थान संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष डा. राघवाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान राम असंख्य व्यक्तियों के प्रेरणा के स्त्रोत काल-कालांतर तक रहेंगे।

इससे पूर्व मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज के सानिध्य में संत-विद्वतजनों ने रामबारात में भाग लिया। शोभायात्रा में आगे भगवान गणेश, राधाकृष्ण, शिव-पार्वती, ब्रह्मा, विष्णु आदि की झांकियां चल रही थीं। शोभायात्रा में बैंडों की स्वर लहरियों पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा का लोगों ने जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया। इस दौरान रथ में विराजमान भगवान राम और सीता के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा नगर के प्रमुख माrgon   से होते हुए मलूकपीठ पर जाकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर डा. गोपाल चतुर्वेदी, महंत शिवनंदनदास महाराज, महंत कमलदास महाराज, महंत सुतीक्ष्णदास, महंत फूलडोल बिहारीदास, रसिक किशोर, दीनबंधु, अनूप शर्मा, फतेहकृष्ण शर्मा, बाबा गोपालदास लघुसखी महाराज आदि थे।


श्रीवृन्दावनमहिमामृतम् ३.३१-३४


सनातन गोस्वामिपाद का भजनकुटि (पावनसरोवर) (Photo from Lake of Flowers).



यदङ्गरुचिभिर्महाप्रणयमाधुरीवीचिभिर्
विचित्रमवलोकयन् कनकचम्पकस्फूर्तिभिः ।
विमुह्यति पदे पदे हरिरपूर्ववृन्दावने
किशोरमिदमेव मे स्फुरतु धाम राधाभिधम् ॥
जिसकी महाप्रणय माधुरी की तरङ्ग युक्त स्वर्ण चम्पकवत् देदीप्यमान अङ्गकान्ति की विचित्रता देखकर श्रीहरि अपूर्व श्रीवृन्दावन में पद पद पर विमोहित हो जाते हैं, वह श्रीराधा नामक किशोर मूर्ति मेरे में स्फुरित हो, यह मेरी प्रार्थना है ॥३.३१॥



आश्चर्याश्चर्यनित्यप्रवहदतिमहामाधुरीसाररूप-
श्रीकेलिप्रेमवैदग्ध्यतुलतरुणिमारम्भसौभाग्यपूरौ ।
तौ गौरश्यामवर्णौ सहजरतिकलालोललोलौ किशोरौ
श्रीवृन्दारण्यकुञ्जालिषु सुललितैकान्तरत्या स्मरामि ॥
जो अत्याश्चर्यमय अति महामाधुरीसार विशिष्ट रूप, शोभासौन्दर्यादि केलि प्रेमवैदग्धी अतुलनीय नवीन यौवन तथा सौभाग्यराशि को धारण कर विराजमान हैं, एवं जो सहज रतिकला के आवेश में अत्यन्त चञ्चल हो रहे हैं, उन्हीं गौरश्याम श्रीयुगलकिशोर को श्रीवृन्दावन के कुञ्जों में सुललित एकान्त रति के साथ मैं स्मरण करता हूं ॥३.३२॥



असमोर्ध्वमहाश्चर्यरूपलावण्यशेवधी ।
सदोत्तरङ्गप्रोत्तुङ्गमहानङ्गरसाम्बुधी ॥
मिथः प्रेमातिवैक्लव्यात्त्रुट्यर्धेऽप्यवियोजिनौ ।
सदोत्पुलकसर्वाङ्गौ सदा गद्गदभाषिणौ ॥
तुलनीय महाश्चर्य रूपलावण्य के समुद्र एवं नित्य उत्तङ्ग तरङ्गों के समान आकुल महाकाम-समुद्रवत् श्रीयुगलकिशोर परस्पर अतिशय प्रेम की व्याकुलता के कारण अर्ध त्रुटि अति थोड़े समय के लिये भी एक दूसरे का विरह धारण सहन नहीं कर सकते । सब अङ्गों में सदा उच्च पुलकावलि करते हैं, एवं सदा गद्गदवाक्य बोलते हैं ॥३.३३-३४॥


Saturday, August 14, 2010

श्रीवृन्दावनमहिमामृतम् ३.२८-३०


श्री श्री मदनमोहन मन्दिर का प्राङ्गण (Photo from Lake of Flowers).




यत् पुष्पं घ्रातवन्तः सकृदपि पवनं वा स्पृशन्तः स्वरूपं
लोकं वालोकयन्तः कमपि नतिकृतः कर्हिचिद्यद्दिशेऽपि ।
यन्नामाप्येकवारं शुभमभिदधतः कीकटादौ च मृत्वा
प्राप्स्यन्त्येवाञ्जसा तन् मुनिवर महितं धाम ये केचिदेव ॥

जिन्होंने जीवन में एकबार भी श्रीवृन्दावन के फूल को सूंघा है, वहां की वायु का स्पर्श किया है, उस श्रीवृन्दावनके स्वरूप का या वहां के किसी व्यक्ति का दर्शन किया है, उसका मङ्गलमय मधुर नाम एक बार भी उच्चारण किया है, वे कीकट (विहार) आदि देश में शरीर त्यागने पर भी शीघ्र ही श्रेष्ठ मुनिगण जिस की वन्दना करते हैं, इस श्रीवृन्दावन धाम को प्राप्त होंगे, इसमें संशय नहीं है ॥३.२८॥




यत्रैव प्रकटं किशोरमिथुनं तद्गौरनीलच्छवि
श्रीशस्यापि विमोहनं स्मरकलारङ्गैकरम्याकृति ।
सर्वानन्दकदम्बकोपरि चमत्कारं महादुर्लभं
कंचित् प्रेमरसं स्रवत्तदखिलं क्षिप्त्वै हि वृन्दावनम् ॥

जहां लक्ष्मी और ब्रह्मादि को भी विमोहित करने वाले एकमें कामकला रङ्ग की मोहन मूर्ति गौरश्याम श्रीयुगलकिशोर विराजमान हैं, जहां सर्वानन्दराशि से भी अधिक चमत्कारी महादुर्लभ कोई अनिर्वचनीय प्रेमरस प्रवाहित हो रहा है, सर्वस्व त्यागकर उस श्रीवृन्दावन में आगमन कर ॥३.२९॥




ब्रह्मानन्दमयस्य निर्मलतमस्यान्तर्महाज्योतिषो
ज्योतिर्भागवतं चकास्ति किमपि स्वानन्दसारोज्ज्वलम् ।
तस्याप्यद्भुतमन्तरन्तरसमोर्द्ध्वाश्चर्यमाधुर्यभू-
र्वृन्दारण्यमिह द्वयं भज सखे तद्गौरनीलं महः ॥


निर्मलतम ब्रह्मानन्दमय महाज्योति के बीच स्वानन्द का उज्ज्वल सार कोई एक भगवज्ज्योति प्रकाशित हो रही है, उस के भी बीच अद्भुत अतुलनीय माधुर्य भूमि यह श्रीवृन्दावन है । हे सखे ! इस स्थल पर उस गौरश्याम युगल विग्रह का भजन कर ॥३.३०॥


Friday, August 13, 2010

श्रीवृन्दावनमहिमामृतम् ३.२५-२७


श्री रघुनाथदास गोस्वामी की समाधि, राधाकुण्ड (Photo from Lake of Flowers).



पुष्पात् पुष्पफलादिसम्पदखिलाश्चर्यं महामाधुरी
पूरं दूरनिरस्तदुःखदुरितादुद्वर्धमानच्छवि ।
सान्द्रानन्दसुधार्णवोदितमहाद्वीपेन्द्रुवृन्दावने
वृन्दं सुन्दरशाखिनामनुदिनं वन्दे मुनीन्द्रैर्नुतम् ॥

आनन्दघन समुद्र में उदित महाद्वीप के चन्द्र समान जो यह श्रीवृन्दावन है, उसमें प्रफुल्लित, फूलफलादि सम्पत्ति वाले, सबके लिये अथवा समस्त आश्चर्य को उत्पन्न करने वाले महामाधुर्य से पूर्ण दुःखपापादि को दूर फैंकने वाले, निरन्तर वृद्धशील कान्ति वाले एवं मुनीद्रगण भी जिनकी स्तुति करते हैं, ऐसे वृक्षों को प्रतिदिन मैं वन्दना करता हूं ॥३.२५॥




पुष्पश्रेणिविकाशहासयुतया गुच्छोरुवक्षोजया
संश्लिष्टाः पुलकालिमण्डितलता वध्वाप्यहो सत्तमाः ।
कृष्णध्यानरसान् मुहुः पुलकिनो माध्वीकधारास्रवो
नात्मानं च परं च जानत इमे वृन्दाटवीशाखिनः ॥

अहो ! पुष्प के विकाशरूप हास्य से, फूलों के गुच्छरूप स्तनों से जो शोभित हैं, एवं पुलकरूप सखियों से जो वेष्टित हैं, ऐसी लतारूप वधुओं के द्वारा ये श्रीवृन्दावन के वृक्ष आलिङ्गित होकर श्री-कृष्ण के ध्यान रस में बारम्बार पुलकित हो रहे हैं,एवं मधुधारा के छल से अश्रु प्रवाह कर रहे हैं, ये अपना पराया कुछ भी नहीं जानते ॥३.२६॥




येषामादाय दिव्यं कुसुमकिशलयं तौ मिथः प्रेममूर्ती
गौरश्यामौ किशोरावति चतुरतमौ वेणिचूडादि कृत्वा ।
पौष्पं निर्माय गेहं शयनमथ फलं प्राश्य सीधूनि पीत्वा
दुर्वाते दिव्यकेलिं त उरुतरुवरा भान्ति वृन्दावनीयाः ॥

जिनके दिव्य पुष्प और पल्लव लेकर वे प्रेम मूर्ति अति चतुरतम गौर श्याम युगलकिशोर परस्पर वेणी व चूड़ा बनाते हैं, एवं पुष्प गृह और पुष्पशय्यादि की रचना करते हैं, जिनके फल भोजन करके तथा विविध मधुपान करके वे दिव्य केलि में प्रवृत्त होते हैं, वे श्रीवृन्दावन के महावृक्षराज शोभा पा रहे हैं ॥३.२७॥


2010-08-12

स्वर्ण हिंडोले में झूले बांकेबिहारी


मथुरा। (DJ 2010-08-12) श्रावण मास की कृष्ण पक्ष तृतीया को लाखों श्रद्धालुओं ने दिव्याकर्षक स्वर्ण-रजत निर्मित हिण्डोले में विराजमान लाडले ठा. श्री बांकेबिहारी जी को श्रद्धा की डोर से झुलाया। गुरुवार शाम 4 बजे पट खुलते ही बांके बिहारीलाल की जयजयकार से समूचा श्री धाम गूंजने लगा।

संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी महाराज के लड़ेते बिहारी जी महाराज के वर्ष में एक बार होने वाले नयनाभिराम दर्शनों की अभिलाषा लेकर आये भक्तों का हृदय पट खुलते ही आनंद के सागर में हिलोरे मारने लगा। देशी-विदेशी पुष्पों की मदमाती सुगंध मंदिर को सुरभित कर रही थी।

श्रद्धालुओं का सैलाब दर्शन खुलने के साथ ही अर्द्धरात्रि तक अनवरत रूप से जारी रहा। शाम करीब 6 बजे छायी घटाओं के साथ श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन कर मनौती मांगी और पुन: दर्शनार्थ आने का संकल्प भी किया। अत्याधुनिक संचार तंत्र से लैस पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ बिहारी जी की जय-जयकार करते हुए स्वयंसेवकों के कंधे से कंधा मिलाकर अपने कार्य को अंजाम दे रहे थे।

जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र शुक्ला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.डी. पॉल्सन अपने अधीनस्थों के साथ कंट्रोल रूप से पैनी निगाह रखे हुए थे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन कैलाश चंद, अपर पुलिस अधीक्षक सिटी रामलाल वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी आशुतोष द्विवेदी लगातार मेला क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।

प्रशासन ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी समस्त वाहनों को नगर की सीमा के बाहरी इलाके में रुकवाकर दर्शनार्थियों को रिक्शा, पैदल या तांगे द्वारा ही शहर में आने की अनुमति प्रदान की थी। नगर पालिका प्रशासन ने अतिरिक्त सफाई कर्मियों को लगाकर पूरे इलाके को स्वच्छ रखा। पालिकाध्यक्ष पुष्पा शर्मा ने नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सफाई कर्मियों को दिशानिर्देश दिये।

अधिशासी अभियंता जगमोहनलाल ने विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाएं कीं। कोतवाली प्रभारी आर.के. सिंह अधीनस्थों के साथ मेला क्षेत्र में असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए मुस्तैद दिखाई दिये। हरियाली तीज के पर्व पर नगर के विभिन्न मंदिरों में भी झूलनोत्सव शुरू हो गया।


Thursday, August 12, 2010

श्रीवृन्दावनमहिमामृतम् ३.२२-२४


श्री पुरीदास महाशय की समाधि, राधादामोदर मन्दिर प्राङ्गण (Photo from Lake of Flowers).


वृन्दाकानन काननस्य परमाशोभा परातः परा
नन्द त्वद्गुणवृन्दमेव मधुरं येनानिशं गीयते ।
हा वृन्दावन कोटिजीवनमपि त्वत्तोऽतितुच्छं यदि
ज्ञातं तर्हि किमस्ति तत्तृणकच्छक्येत नोपेक्षितुम् ॥

हे श्रीवृन्दावन ! आपकी वनशोभा सर्वोत्कृष्ट है, हे परानन्द ! आपके मधुर गुणों को जो निशिदिन गान करता है, एवं हे वृन्दावन ! जो कोटि जीवन भी आपके लिये अतितुच्छ जानता है, फिर उसके लिये संसार में ऐसी क्या वस्तु है जिस की तृण के समान उपेक्षा वह नहीं कर सकता ? ॥३.२२॥ (यह श्लोक दोबार कहा गया है, द्वितीय शतक का २८ श्लोक देखिये ।)



श्रीवृन्दावनमण्डले यदि शिरः श्रीराधिकाकृष्णयोः
सत्प्रेमैकरसात्मनोः पदतले न्यस्याभये स्थीयते ।
तर्ह्यास्ते मम लोकतो न हि भयं नो धर्मतो नो दुर-
न्ताधिव्याधिशतात् किमन्यदखिलाधीशाच्च मे नो भयम् ॥
श्रीवृन्दावन मण्डल में एकमें सत्प्रेम के रसस्वरूप श्रीराधा-कृष्ण के अभय पदतलों में मस्तक अर्पण कर यदि अवस्थान कर सकूं तो लोकभय धर्मभय किंवा सौ सौ भयानक आधि-व्याधियों से और तो क्या अखिल ब्रह्माण्ड के अधिपति से भी मुझे कोई भय नहीं है ॥३.२३॥



श्रीराधामुरलीधरातिमधुरश्रीपाणिपादाम्बुज-
स्पर्शोज्जृम्भितपूर्णहर्षजलधावत्यन्तमग्नान्तराः ।
सौभाग्यं रमयापि मृग्यमतुलं सम्प्राप्तवत्यो महा-
भागानां शिरसि स्थिता व्रततयो नन्दन्ति वृन्दावने ॥

श्रीराधा-मुरलीधर के अति मधुर श्रीहस्त एवं चरण-कमलों के स्पर्श से जो प्रफुल्लित हो रहीं हैं, तथा जिनका चित्त पूर्ण हर्ष के समुद्र में निमग्न है, स्वयं लक्ष्मीदेवी जिस अतुलनीय सौभाग्य की वाञ्छा करती है, वही जिनको सम्यक् प्रकार से प्राप्त है, महाभाग्व्यवानों की शिरोमणि ऐसी ये लताएं श्रीवृन्दावन में आनन्द ले रही हैं ॥३.२४॥